facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DVC 2030 तक बिजली उत्पादन दोगुना करेगी: चेयरमैन

Advertisement

कंपनी नए बिजली प्लांटों की स्थापना के लिए करीब 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Last Updated- June 12, 2023 | 12:08 PM IST
India Bets Big on Power Grid Upgrade, ₹7.9 Lakh Crore Push by 2036. Can It Solve Electricity Crisis?

दामोदर घाटी निगम (DVC) के चेयरमैन राम नरेश सिंह ने कहा कि कंपनी अगले सात साल में अपना वार्षिक बिजली उत्पादन दोगुना करेगी। सिंह ने कहा कि 2030 तक 15,000 मेगावाट वार्षिक बिजली उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 7,000 मेगावाट की वर्तमान क्षमता में 8,000 मेगावाट क्षमता और जोड़नी होगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी नए बिजली प्लांटों की स्थापना के लिए करीब 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सिंह ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कहा, ‘केंद्र ने DVC को 8,000 मेगावाट की कुल क्षमता वाले नए बिजली प्लांट स्थापित करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।’

उन्होंने कहा कि इसके लिए तीन ताप विद्युत प्लांट और दो सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि ताप विद्युत प्लांट रघुनाथपुर (1,320 मेगावाट), कोडरमा (1,600 मेगावाट) और दुर्गापुर (800 मेगावाट) में स्थापित किए जाएंगे। सिंह ने कहा, ‘हम 2,000 मेगावाट की कुल क्षमता वाले दो सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने की भी योजना बना रहे हैं। इसके अलावा, हमारे पास लगभग 2,500 मेगावाट बिजली पैदा करने के लिए दो पंप स्टोरेज प्लांट भी होंगे।’

उन्होंने कहा कि निगम इस समय दिल्ली, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और गुजरात के साथ ही पड़ोसी बांग्लादेश को भी बिजली की आपूर्ति कर रहा है।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 12:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement