facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मीशो-फ्लिपकार्ट पर त्योहारी बिक्री में तूफान! छोटे शहरों से 70% ऑर्डर, रिकॉर्ड ग्राहक संख्या

Advertisement

मीशो ने पहले तीन दिनों में 24 करोड़ ग्राहक और हर मिनट 29,000 ऑर्डर दर्ज किए; फ्लिपकार्ट के शॉप्सी मेला में भी कस्बाई इलाकों से भारी मांग

Last Updated- September 25, 2025 | 8:53 AM IST
e commerce in india

भारत में ई-कॉमर्स कंपनियां अब बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए छोटे शहरों और कस्बाई इलाकों में अपनी पैठ बढ़ा रही हैं। इसका असर है कि इस बार त्योहारी सेल के पहले सप्ताहांत दौरान मीशो पर रिकॉर्ड 24 करोड़ ग्राहक पहुंचे और कंपनी ने हर मिनट 29,000 ऑर्डर संसाधित किए।

सॉफ्ट बैंक के निवेश वाली कंपनी ने अपने तीन दिन के मेगा ब्लॉकबस्टर सेल के दौरान प्रीपेड ऑर्डर में एक साल पहले के मुकाबले 54 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी को करीब 74 फीसदी ऑर्डर कस्बाई इलाकों और छोटे शहरों से मिले। कंपनी ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर 48,000 से अधिक विक्रेताओं ने अपने सामान्य ऑर्डर वॉल्यूम से दोगुने से अधिक ऑर्डर हासिल किए। फैशन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण तक सभी श्रेणियों में दमदार बिक्री दर्ज की गई।

मीशो के प्रवक्ता ने कहा, ‘ग्राहकों ने हमारे ऐप्लिकेशन के भीतर वीडियो फॉर्मेट वीडियो फाइंड्स पर भी काफी जुड़ाव दिखाया, जिसमें करीब 39 करोड़ व्यूज मिले और किसी भी उत्पाद को ढूंढने में कंटेंट कॉमर्स से बल मिला।’ उन्होंने कहा, ‘करीब 74 फीसदी मांग मझोले बाजार से आई, जो हमारी पहुंच को दर्शाता है और हमारे 48,000 से अधिक विक्रेताओं ने सामान्य दिनों के मुकाबले ऑर्डर में दोगुना से अधिक वृद्धि दर्ज की।’

इस दौरान कुर्तियां, चादर, लिपस्टिक, पूजा सामग्री, वॉलपेपर और सेल्फी स्टिक के साथ-साथ पुरुषों के परफ्यूम जैसे उत्पादों की जमकर बिक्री हुई। यह त्योहारी मांग के वृहद दायरे को भी दर्शाता है। कंपनी के ब्रांडेड शॉपिंग डेस्टिनेशन मीशो मॉल पर सेल के पहले तीन दिनों में सौंदर्य प्रसाधन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फुटवियर और परिधानों से जुड़े ब्रांडों की खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई।

मीशो के प्रवक्ता ने कहा, ‘जैसे-जैसे सेल बढ़ रही है हम उपभोक्ताओं, विक्रेताओं, ब्रांड, क्रिएटर और लॉजिस्टिक्स पार्टनर को एक मंच पर लाने और अपने ग्राहकों को भी किफायती दाम पर उत्पादों की विस्तृत रेंज तक पहुंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

फ्लिपकार्ट के हाइपर वैल्यू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शॉप्सी पर भी ग्रैंड शॉप्सी मेला के दौरान किफायती सामान की खरीदारी में जबरदस्त उछाल आया है। कस्बाई इलाकों और छोटे शहरों से 70 फीसदी मोबाइल ऐप्लिकेशन डाउनलोड किए जा रहे हैं और वहीं से ऑर्डर भी मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट ने कहा कि यह भारत की किफायती और गुणवत्ता वाले उत्पादों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। खास तौर पर मिलेनियल्स और जेन-जी ने घरेलू सामान, पुरुषों के फैशन और फुटवियर की जमकर खरीदारी की है।

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement