facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्योहारी सीजन में 90 हजार करोड़ रुपये का कारोबार करेंगी ई-कॉमर्स कंपनियां

Advertisement

पिछले दस वर्षों के दौरान भारतीय ई-कॉमर्स कारोबार में जबरदस्त बदलाव आया है और इस दौरान ई-कॉमर्स उद्योग के सालाना जीएमवी में करीब 20 गुना वृद्धि हुई है।

Last Updated- September 15, 2023 | 11:49 PM IST
Udaan plans to strengthen its staples business across Bharat

इस बार के त्योहारी सीजन के दौरान ई-कॉमर्स रिटेलर कंपनियां 90 हजार करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती हैं। रेडसियर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले त्योहारी सीजन सेल का कारोबार पिछले साल की तुलना में 18 से 20 फीसदी अधिक होगा।

रेडसियर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘हमारा मानना है कि इस साल के त्योहारी सीजन में भारत के ई-कॉमर्स उद्योग का सकल मर्केंडाइज मूल्य (जीएमवी) करीब 90 हजार करोड़ रुपये रहेगा, जो पिछले त्योहारी सीजन के मुकाबले 18 से 20 फीसदी अधिक है। इसमें मुख्यतः 14 करोड़ उन खरीदारों की बदौलत तेजी आएगी जो इस त्योहारी सीजन के दौरान कम से कम एक बार ऑनलाइन खरीदारी जरूर करेंगे।‘

भारत में ऑनलाइन रिटेलर कंपनियों द्वारा त्योहारी सीजन वाली बिक्री के आयोजन का दसवां साल है। सबसे पहले 2014 में भारतीय ई-रिटेलर कंपनियों ने ऑनलाइन त्योहारी बिक्री की पेशकश की थी। पिछले दस वर्षों के दौरान भारतीय ई-कॉमर्स कारोबार में जबरदस्त बदलाव आया है और इस दौरान ई-कॉमर्स उद्योग के सालाना जीएमवी में करीब 20 गुना वृद्धि हुई है।

साल 2014 में उद्योग का सालाना जीएमवी 27,000 करोड़ रुपये रहा था। रेडसियर का कहना है कि इस साल यह आंकड़ा करीब 5.25 लाख करोड़ रुपये हो सकता है। इस दौरान सालाना लेनदेन करने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या में 15 गुना वृद्धि हुई है।

रेडसियर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स के पार्टनर मृगांक गुटगुटिया ने कहा, ‘पिछली कुछ तिमाहियों से हमें इलेक्ट्रॉनिक्स से इतर विभिन्न श्रेणियों का जीएमवी में अधिक योगदान देखने को मिला है। आमतौर पर त्योहारी सीजन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की जमकर बिक्री होती रही है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से त्योहारी बिक्री की अवधि की तुलना करने पर अंदाजा मिलता है कि श्रेणियों में विविधता आई है।’

भारत में उपभोक्ता मांग के रुझान का आकलन ई-रिटेलर की बिक्री से ही होता है। इस साल 10वें त्योहारी सीजन की बिक्री के आयोजन की अवधि अधिक महत्त्वपूर्ण है क्योंकि पिछले कुछ समय से खपत में कमी दिख रही थी और बीते तीन वर्षों से देश की अर्थव्यवस्था पर बाहरी कारकों का प्रभाव पड़ा है।

एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां अपने मेगा त्योहारी सेल की जोरशोर से तैयारी कर रही हैं। फ्लिपकार्ट अपने त्योहारी सेल ‘द बिग बिलियन डेज (टीबीबीडी)’ की पेशकश अक्टूबर में कर सकती है। एमेजॉन भी इसी दौरान अपने ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ की पेशकश करने की तैयारी कर रही है। फ्लिपकार्ट ने कहा कि उसने अपने मंच पर 14 लाख विक्रेताओं को जोड़ा है जो एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह पिछले साल के मुकाबले विक्रेताओं की 27 फीसदी अधिक तादाद है। पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान छोटे शहरों और कस्बों के मुकाबले महानगरों से बिक्री को रफ्तार मिलती दिख रही है। अन्य शहरों के 8 फीसदी के मुकाबले महानगरों में 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, रेडसियर का मानना है कि इस त्योहारी सीजन में छोटे-बड़े सभी शहरों में शानदार बिक्री देखने को मिलेगी।

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट, एमेजॉन, मीशो, रिलायंस जियो मार्ट और टाटा समूह जैसी कंपनियां भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में आई तेजी को भुनाने के लिए एक-दूसरे से तगड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही है।

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement