facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

E-commerce Sales: फ्लिपकार्ट, एमेजॉन की प्रमुख सेल 27 सितंबर से

Advertisement

फ्लिपकार्ट की 'द बिग बिलियन डेज 2024' सेल 27 सितंबर से शुरू, एमेजॉन का 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' भी उसी दिन से

Last Updated- September 16, 2024 | 10:04 PM IST
Flipkart and Amazon

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट का कहना है कि वह अपना वार्षिक प्रमुख सेल कार्यक्रम – ‘द बिग बिलियन डेज (टीबीबीडी) 2024’ 27 सितंबर को शुरू करेगी और यह 6 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा तथा फ्लिपकार्ट प्लस और वीआईपी सदस्यों के लिए यह 26 सितंबर से उपलब्ध होगा।

इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी एमेजॉन इंडिया ने भी सोमवार को कहा कि उसका ‘एमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ (एजीआईएफ) 27 सितंबर 2024 से शुरू होगा और प्राइम सदस्य 24 घंटे पहले इसका लाभ उठा सकेंगे। पूरे देश की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए त्योहारी तैयारियों के तहत फ्लिपकार्ट ने टीबीबीडी से पहले नौ शहरों में 11 नए फुलफिलमेंट सेंटर (एफसी) शुरू किए हैं, जिससे भारत में एफसी की कुल संख्या बढ़कर 83 हो गई है।

इस घटनाक्रम से देश भर में इसकी आपूर्ति श्रृंखला में एक लाख से ज्यादा नए रोजगार पैदा हुए हैं। कंपनी ने कहा कि यह सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, क्योंकि यह रोजगार के अवसरों को सक्षम बनाने पर गंभीरतापूर्वक केंद्रित है।

फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्य अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा ‘चूंकि भारत का त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है, इसलिए हम पूरे देश के लिए मूल्य सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं – किफायती दामों की चाह रखने वाले ग्राहकों से लेकर विक्रेताओं और स्थानीय विनिर्माताओं तक, जो अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं।’

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement