facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्व-पश्चिम ट्रांजिट यातायात 34 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

जीएमआर समूह के नेतृत्व वाली डायल ने बयान में बताया कि पूर्व-पश्चिम ट्रांजिट यातायात में एयर इंडिया की हिस्सेदारी 67 प्रतिशत रही।

Last Updated- November 03, 2025 | 10:19 PM IST
Delhi airport capacity soars past 100 million, joining elite global club

सितंबर 2024 से अगस्त 2025 की अवधि में पूर्वी एशिया और पश्चिमी देशों के बीच दिल्ली हवाई अड्डे से कुल 6,70,000 यात्रियों ने ट्रांजिट किया। इसमें सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की उछाल आई है। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने आज यह जानकारी दी।

जीएमआर समूह के नेतृत्व वाली डायल ने बयान में बताया कि पूर्व-पश्चिम ट्रांजिट यातायात में एयर इंडिया की हिस्सेदारी 67 प्रतिशत रही। इसके बाद 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इंडिगो का स्थान रहा। दोनों विमानन कंपनियां संयुक्त रूप से दिल्ली के जरिये होने वाले कुल यात्री यातायात का 90 प्रतिशत से अधिक संभालती हैं।

दिल्ली ने थाईलैंड के लिए भारत के प्रमुख द्वार के रूप में अपनी स्थिति भी मजबूत की है। अब वह बैंकॉक, फुकेत, क्राबी और डॉन मुआंग जाने वाली 120 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन कर रही है जो थाईलैंड के लिए भारत की कुल उड़ानों का 26 प्रतिशत है। डायल ने बताया कि 26 अक्टूबर को क्राबी के लिए नया रूट शुरू हुआ।

थाईलैंड के अलावा दिल्ली हवाई अड्डे का दक्षिण-पूर्व एशिया नेटवर्क भी लगातार बढ़र रहा है। एयर इंडिया अगले एक महीने में कुआलालंपुर और देनपसार (बाली) के लिए उड़ानों की संख्या प्रति सप्ताह 7 से बढ़ाकर 10 करेगी जबकि इंडिगो 20 दिसंबर से हनोई और 10 नवंबर से गुआंगझू के लिए दैनिक सेवाएं शुरू करेगी। दिल्ली-गुआंगझू की यह उड़ान कोविड-19 के बाद से भारत और चीन के बीच पहली नियमित यात्री सेवा होगी।

पूर्व की ओर जाने वाली उड़ानों की बात करें, तो तोक्यो के हानेदा और नारिता हवाई अड्डों के लिए 28 साप्ताहिक उड़ानों के साथ जापान और भारत की वायु कनेक्टिविटी में दिल्ली सबसे आगे है। इसमें भारत-जापान की सभी उड़ानों का 70 प्रतिशत हिस्सा शामिल है।

Advertisement
First Published - November 3, 2025 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement