facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ecofy और TVS Motor ने मिलाया हाथ, इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस रणनीतिक सहयोग का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन को अपनाने में तेजी लाना और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।

Last Updated- October 13, 2024 | 3:09 PM IST
TVS Motor

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी इकोफाई ने तिपहिया वाहनों के लिए कर्ज उपलब्ध कराने के लिए टीवीएस मोटर के साथ साझेदारी की घोषणा की है। दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस रणनीतिक सहयोग का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन को अपनाने में तेजी लाना और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।

एवरसोर्स कैपिटल समर्थित इकोफाइ हरित क्षेत्र के लिए वित्त पोषण उपलब्ध करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। टीवीएस मोटर कंपनी दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी है।

इस बारे में इकोफाई के सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजश्री नाम्बियार ने बयान में कहा, “टीवीएस मोटर कंपनी के साथ यह साझेदारी स्वच्छ ऊर्जा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। टीवीएस मोटर के मजबूत वितरण और नेटवर्क के साथ… हम यात्री और कार्गो इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों दोनों के लिए व्यापक वित्त पोषण समाधान पेश कर सकेंगे।’’ उन्होंने कहा कि हमें चालू वित्त वर्ष में मजबूत वृद्धि की उम्मीद है, जो हमारी विस्तार यात्रा में एक मील का पत्थर होगा।

Also read: भारत से इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात करने का अवसर तलाशेंगे: Hyundai

टीवीएस मोटर कंपनी के वाणिज्यिक वाहन के कारोबार प्रमुख रजत गुप्ता ने कहा, “इकोफाई के साथ सहयोग करने से हमें अपनी विनिर्माण विशेषज्ञता को उनकी अभिनव वित्तीय सेवाओं के साथ जोड़ने का मौका मिलेगा। यह पर्यावरण अनुकूल परिवहन समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।”

Advertisement
First Published - October 13, 2024 | 3:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement