facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Xiaomi समेत तीन विदेशी बैंकों को ED ने भेजा नोटिस, फॉरेक्स नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है मामला

Advertisement

कंपनी पर रॉयल्टी की आड़ में अवैध रूप से भारत से पैसा बाहर (हवाला) भेजनी का आरोप है।

Last Updated- June 09, 2023 | 9:29 PM IST
Enforcement Directorate

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोबाईल कंपनी Xiaomi Technology, उसके अधिकारियों और 3 बैंकों को फॉरेक्स नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में कारण बताओ नोटिस (SCN) जारी किया है।

ED ने ट्वीट कर बताया कि कंपनी द्वारा 5551.27 करोड़ रुपये के अवैध रेमिटेंस (remittances) के मामले में यह नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि एजेंसी की तरफ से कदम FEMA प्रावधानों के तहत पिछले साल अप्रैल में चीन की फोन निर्माता के खिलाफ 5551.27 करोड़ रुपये के जब्ती आदेश के सम्बन्ध में उठाया गया है। कंपनी पर रॉयल्टी की आड़ में अवैध रूप से भारत से पैसा बाहर (हवाला) भेजनी का आरोप है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फेमा प्राधिकरण ने मामले की सुनवाई करते हुए स्मार्टफोन निर्माता की संपत्ति को जब्त करने के एजेंसी के आदेश के पक्ष में निर्णय लिया और इसी आधार पर विदेशी मुद्रा कानून के विभिन्न वर्गों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया।

शाओमी, कंपनी के डाइरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) समीर बी राव तथा पूर्व प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ED ने शुक्रवार को बताया कि फेमा ने तीन विदेशी बैंक…..सिटी बैंक, एचएसबीसी और Deutsche bank को फेमा की धारा 10(4) और 10(5) के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया है।

ईडी के अनुसार, कंपनी ने 2014 में अपना स्थानीय परिचालन शुरू किया और 2015 में पैसा भेजना शुरू किया। कंपनी ने यह राशि तीन विदेशी-आधारित संस्थाओं को भेजी है, जिसमें एक Xiaomi समूह इकाई शामिल है, जो रॉयल्टी भुगतान के रूप में है।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement