facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Eicher Motors: स्पेन की स्टार्क फ्यूचर में 10.35 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी

Advertisement

Eicher Motors के बोर्ड ने स्टार्क फ्यूचर में पांच करोड़ यूरो यानी करीब 10.35 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है।

Last Updated- December 29, 2022 | 11:30 PM IST

रॉयल एनफील्ड की मूल और वाहन बनाने वाली कंपनी Eicher Motors ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार में प्रवेश करने के लिए स्टार्क फ्यूचर एसएल के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। Eicher Motors के बोर्ड ने स्टार्क फ्यूचर में पांच करोड़ यूरो यानी करीब 10.35 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है।

इस निवेश के साथ आयशर का स्टार्क फ्यूचर के निदेशक मंडल में प्रतिनिधित्व हो जाएगा और इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में और अधिक अवसरों की तलाश करेगी। इस निवेश का रॉयल एनफील्ड और स्टार्क फ्यूचर के लिए अलग-अलग रणनीतिक महत्व है, क्योंकि दोनों कंपनियां इस क्षेत्र में नएपन और सतत विकास के साथ वैश्विक बाजार में अपनी जगह बनाना चाहती हैं।

स्टार्क फ्यूचर ने हाल ही में अपनी पहली हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटोक्रॉस बाइक लॉन्च की थी, जिसकी दुनियाभर के ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ लाल ने स्टार्क फ्यूचर के साथ अपनी साझेदारी पर कहा कि वह स्टार्क फ्यूचर के लक्ष्य, जुनून और उद्देश्य की काफी सराहना करते हैं। बैटरी रेंज, पैकेजिंग, वजन और लागत जैसी चुनौतियों के कारण इस स्तर पर लीजर मोटरसाइकिल आसानी से ईवी तकनीक के लिए खुद को उधार नहीं देती हैं।

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 9:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement