facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Eid Mubarak 2024: इस रमजान लोगों ने Swiggy से सबसे ज्यादा ऑर्डर की ये डिश, जानें नाम

Eid Mubarak 2024: रमजान के दौरान, स्विगी में शाम 5:30 बजे से 7 बजे के बीच इफ्तार के ऑर्डर में 34 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला।

Last Updated- April 11, 2024 | 10:39 AM IST
Swiggy IPO
Representative Image

Eid Mubarak 2024: फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने खुलासा किया कि इस रमजान के महीने में लोगों ने सबसे ज्यादा बिरयानी का ऑर्डर किया, जो कि आम महीनों की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा है।

यह आंकड़ा 12 मार्च से 8 अप्रैल 2024 तक का बताया गया है।

किस शहर में सबसे ज्यादा हुआ बिरयानी का ऑर्डर?

बिरयानी की दस लाख से अधिक प्लेट और हलीम की 5.3 लाख प्लेट का ऑर्डर देकर हैदराबाद सबसे टॉप पर रहा। बिरयानी, हलीम और समोसा जैसे पारंपरिक पसंदीदा व्यंजन इफ्तार के समय सबसे ज्यादा मंगवाए गए, जो कि रमजान के दौरान उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Stock Market Holiday Today: ईद-उल-फितर के मौके पर आज बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग

इफ्तार के समय तेजी से हुए ऑर्डर

रमजान के दौरान, स्विगी में शाम 5:30 बजे से 7 बजे के बीच इफ्तार के ऑर्डर में 34 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला।

इफ्तार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऑर्डर किए गए टॉप फूड आइटम्स की लिस्ट में चिकन बिरयानी, मटन हलीम, समोसा, फालूदा और खीर शामिल थे।

देशभर में इन चीजों का सबसे ज्यादा हुआ ऑर्डर

रमजान के दौरान आम दिनों की तुलना में देशभर में लोकप्रिय व्यंजनों के ऑर्डर में तेजी देखने को मिली। हलीम में 1454.88 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखी गई, इसके बाद फिरनी में 80.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मालपुआ के ऑर्डर में 79.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि फालूदा और खजूर में क्रमशः 57.93 प्रतिशत और 48.40 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, भोपाल और मेरठ जैसे शहरों में रमजान के दौरान मालपुआ, खजूर और फिरनी सहित इफ्तार के मीठे व्यंजनों के ऑर्डर में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली।

First Published - April 11, 2024 | 10:39 AM IST

संबंधित पोस्ट