facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

10 में से आठ वरिष्ठ कारोबारी प्रमुखों ने राजस्व वृद्धि के लिए अपनाई AI टेक्नोलॉजी

Advertisement

अधिकारी एआई के प्रभाव के संबंध में सकारात्मक हैं और 57 फीसदी अधिकारियों ने कारोबारों पर एआई के संभावित प्रभाव के बारे में उत्साह या आशा जताई है।

Last Updated- May 15, 2024 | 11:24 PM IST
artificial intelligence

दस में से आठ से भी ज्यादा (86 फीसदी) वरिष्ठ कारोबारी प्रमुखों ने राजस्व के मौजूदा मार्गों में इजाफा करने या नए रास्ते बनाने के लिए पहले ही आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) को अपना चुके हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

एआई इस्तेमाल की स्थिति और कारोबारों पर इसके असर के संबंध में व्यापक रिपोर्ट – ‘टीसीएस एआई फॉर बिजनेस स्टडी’ में यह भी पता चला है कि 69 फीसदी कारोबार उत्पादकता में सुधार और किफायती लागत की तुलना में नवोन्मेष को बढ़ावा देने और राजस्व बढ़ाने के लिए एआई का इस्तेमाल करने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं।

सामान्य रूप में अधिकारी एआई के प्रभाव के संबंध में सकारात्मक हैं और 57 फीसदी अधिकारियों ने कारोबारों पर एआई के संभावित प्रभाव के बारे में उत्साह या आशा जताई है।

टीसीएस थॉट लीडरशिप इंस्टीट्यूट ने 12 उद्योगों और 24 देशों में पीऐंडएल की जिम्मेदारी वाले लगभग 1,300 मुख्य कार्य अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का सर्वेक्षण किया। करीब आधी कंपनियों का वार्षिक राजस्व एक अरब डॉलर से पांच अरब डॉलर के बीच था और बाकी आधी कंपनियों का राजस्व पांच अरब डॉलर से अधिक था।

टीसीएस का वैश्विक एआई अध्ययन

*अधिकारियों का मानना है कि इंटरनेट (54%) और स्मार्टफोन (59%) से अधिक या उसके बराबर रहेगा एआई का प्रभाव  कंपनियां सर्वाधिक संपूर्ण एआई परियोजनाओं – वित्त/नियंत्रक (29 फीसदी पूर्णता दर), एचआर (28 फीसदी पूर्णता दर), विपणन (28 प्रफीसदी पूर्णता दर) के साथ काम कर रही हैं।

*65 फीसदी वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि उनका प्रतिस्पर्धी लाभ अब भी मानव कौशल से मिलेगा। यह लाभ उनकी रचनात्मकता, अंतर्ज्ञान और एआई की वृद्धि तथा सहायता क्षमताओं द्वारा प्राप्त रणनीतिक सोच से मिलेगा।

*40 फीसदी अधिकारियों का कहना है कि एआई का पूरा लाभ उठाने से पहले भविष्य में उन्हें अपने कारोबार में काफी सारे बदलाव करने होंगे।

*55 फीसदी अधिकारियों ने कहा कि एआई के संभावित लाभों और जोखिमों की वजह से वे फिलहाल अपने कारोबार या परिचालन मॉडल अथवा अपने उत्पादों और सेवाओं में सक्रिय रूप से बदलाव कर रहे हैं।

*81 फीसदी अधिकारियों ने वैश्विक एआई मानकों और विनियमों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement