facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में जल्द होगा सबसे आधुनिक डिजिटल बुनियादी ढ़ाचा : एखोल्म

Advertisement

Nokia के मुख्य कार्या​धिकारी ने कहा कि उनकी कंपनी पहले ही भारत में निर्मित 5G बेस स्टेशनों का कर रही निर्यात

Last Updated- March 15, 2023 | 9:56 PM IST
India will soon have the most modern digital infrastructure: Ekholm
इलस्ट्रेशन- अजय मोहंती

भारत जिस रफ्तार से 5G का निर्माण कर रहा है, उसके पास दुनिया का सबसे आधुनिक डिजिटल बुनियादी ढांचा होगा। एरिक्सन ग्रुप (Ericsson Group) के अध्यक्ष और मुख्य कार्या​धिकारी बोर्जे एखोल्म (Börje Ekholm) ने आज यह उम्मीद जताई।

Nokia के मुख्य कार्या​धिकारी पेक्का लैंडमार्क (Pekka Lundmark) भी उनके साथ थे। पेक्का ने कहा कि उनकी कंपनी ने पहले ही भारत में निर्मित 5G बेस स्टेशनों या रेडियो का निर्यात करना शुरू कर दिया है।

गुरुवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) पार्टनरशिप समिट में दोनों वैश्विक दूरसंचार दिग्गज कंपनियों के शीर्ष अ​धिकारियों ने कहा कि कंपनियों का ध्यान भारत पर केंद्रित है। वर्तमान में दोनों कंपनियां दूरसंचार सेवा प्रदाताओं रिलायंस जियो (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के साथ साझेदारी करते हुए देश में 5G तकनीक शुरू कर रही हैं।

एखोल्म ने कहा कि 5G समाज और उद्यम दोनों का ही डिजिटलीकरण करेगी और जहां सक्षम बुनियादी ढांचा पहले बनाया जाएगा, वहां इसके साथ आने वाली नौकरियां पैदा होंगी। एखोल्म ने कहा ‘इसी वजह से मैं भारत के संबंध में उत्साहित हूं और अगर मैं 25 साल का होता, तो भारत आ जाता।’

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता आधार वास्तव में 4G के शीर्ष पर डिजिटाइज्ड है। उन्होंने कहा ‘हमने पिछले दो साल में उन दो देशों में सभी बड़ी उपभोक्ता एप्लीकेशन विकसित होती देखी हैं, जिन्होंने दुनिया में पहले 4G नेटवर्क का निर्माण किया था। वे अमेरिका और चीन थे। उपभोक्ता जगत की लगभग सभी डिजिटल नौकरियों का सृजन वहीं किया गया था।’

इस बीच लैंडमार्क ने जोर देते हुए कहा कि भारत के लिए अगली बड़ी चीज 5G से सक्षम औद्योगिक डिजिटलीकरण होगी। उन्होंने कहा ‘इस (दूरसंचार) तकनीक का अधिकांश मूल्य उपभोक्ता ऐप के जरिये तैयार गया है।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 9:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement