facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिजली मंत्रालय ने PSU व सरकारी विभागों से की अपील, कहा- सभालें दिवाला प्रक्रिया से गुजर रहे प्लांट

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि संकटग्रस्त प्लांट को अपर्याप्त पूंजी निवेश, कोयले की आपूर्ति में कमी या बाधा, बिजली खरीद समझौतों में लंबा समय लगने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Last Updated- November 04, 2023 | 8:14 AM IST
India Bets Big on Power Grid Upgrade, ₹7.9 Lakh Crore Push by 2036. Can It Solve Electricity Crisis?

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने केंद्र और राज्य की सरकारी बिजली उत्पादक कंपनियों तथा राज्य के बिजली/ऊर्जा विभागों से उन परियोजनाओं को चुनने का आग्रह किया है जो दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही हैं।

बिजली की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते कई राज्य अधिक बिजली स्रोतों की तलाश में हैं ऐसे में ऊर्जा मंत्रालय ने इन संकटग्रस्त बिजली संयंत्रों के तेजी से कायाकल्प करने और बिजली की आपूर्ति बढ़ाने के विचार के साथ ऐसी पेशकश की है।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 1 नवंबर को दिए गए सुझाव में कहा गया, ‘यह अनुरोध किया जाता है कि सरकारी बिजली उत्पादक कंपनियां, उन संकटग्रस्त बिजली संयंत्रों की कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में हिस्सा लें जो संबंधित राज्यों की क्षमता बढ़ाने वाली योजनाओं के लिहाज से रणनीतिक और वाणिज्यिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।’

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का फायदा यह है कि दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी), 2016 में किसी इकाई के दर्जे में सुधार का ठप्पा लग जाता है।

वित्त मंत्रालय की 2018 की संकटग्रस्त परिसंपत्तियों की मूल सूची में 2 लाख करोड़ रुपये मूल्य वाली 34 बिजली उत्पादन परियोजनाएं थीं। इनमें से 11 का समाधान कर्जदाताओं की कर्ज पुनर्गठन योजनाओं के जरिये किया गया है।

इन परियोजनाओं में जेपी का प्रयागराज भी शामिल है, जिसे टाटा पावर और आईसीआईसीआई बैंक ने संयुक्त उद्यम के तौर पर खरीदा था। वहीं लैंको तीस्ता जलविद्युत परियोजना का अधिग्रहण सरकारी कंपनी एनएचपीसी ने किया था और रतन इंडिया पावर की अमरावती बिजली परियोजना गोल्डमैन सैक्स के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को बेच दिया गया था।

अदाणी पावर ने जीएमआर की छत्तीसगढ़ बिजली परियोजना और अवंता समूह की कोरबा वेस्ट बिजली परियोजना खरीदी है। इसी पहल के तहत ही ऊर्जा और कोयला मंत्रालय ने कोयले की कमी या बिजली खरीद समझौतों की कमी जैसी चुनौतियां झेल रहे संयंत्रों में सुधार करने के लिए दो योजनाएं, कोयला आपूर्ति के लिए ‘शक्ति’ और मध्यम अवधि की बिजली खरीद समझौतों के लिए ‘दीप’ योजना की शुरुआत की है।

इसके बावजूद अब भी एक दर्जन से अधिक परियोजनाएं एनसीएलटी में हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी ने एनसीएलटी के माध्यम से ही झाबुआ पावर का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने बार-बार कहा है कि वह केवल उन्हीं परिसंपत्तियों को खरीदेगी जो एनसीएलटी में हैं।

बिजली क्षेत्र से जुड़ी इन ज्यादातर परियोजनाओं के लिए कर्ज, सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी), पीएफसी और आरईसी ने दिया था। आरईसी की 13,000 करोड़ रुपये की 14 परिसंपत्तियां एनसीएलटी में हैं। वहीं एनसीएलटी में पीएफसी की 14,000 करोड़ रुपये की 13 परिसंपत्तियां हैं। (आरईसी और पीएफसी के बीच कुछ सामान्य परिसंपत्तियां भीं हैं)।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि बिजली क्षेत्र की करीब 24 परिसंपत्तियां अब भी संकट में हैं और एनसीएलटी के भीतर या बाहर कोई समाधान निकालने में असफल रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिन संकटग्रस्त संयंत्रों या परियोजनाओं का समाधान नहीं निकला है उनमें से 11 गीगावॉट क्षमता की करीब 10 संपत्तियां हैं और इन्हें कोई खरीदार मिलने की संभावना नहीं है।

एक एनबीएफसी के अधिकारी ने बताया कि सरकारी बिजली उत्पादन कंपनियों के लिए यह प्रस्ताव काफी आकर्षक है क्योंकि ये परिसंपत्तियां नए बिजली प्लांट बनाए जाने के मुकाबले काफी सस्ते होंगे।

बिजली मंत्रालय ने कहा कि संकटग्रस्त प्लांट को मुख्य रूप से अपर्याप्त पूंजी निवेश, कोयले की आपूर्ति में कमी या बाधा, बिजली खरीद समझौतों में लंबा समय लगने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement
First Published - November 4, 2023 | 8:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement