facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tesla In India: मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए Reliance से बात कर रहे Elon Musk, ज्वाइंट वेंचर पर हो सकती है बात

Advertisement

RIL का उद्देश्य इस ज्वाइंट वेंचर के जरिए भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए क्षमता को बढ़ावा देना है।

Last Updated- April 11, 2024 | 9:05 AM IST
Tesla's CEO Elon Musk
Tesla CEO Elon Musk (File Photo)

भारत में Tesla की एंट्री लगभग तय है। इसके लिए टेस्ला ने पहले भी अपना मैन्युफैंक्चरिंग प्लांट लगाने को लेकर कई राज्य सरकारों से बात की थी। हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया है कि देश में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए टेस्ला के सीईओ ईलॉन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) भारत में किसी लोकल पार्टनर की तलाश कर रहे हैं।

रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन प्रमुख भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के साथ एक ज्वाइंट वेंचर को लेकर बातचीत कर सकता है। यानी कि भारत में टेस्ला की एंट्री में रिलायंस की भी भूमिका हो सकती है।

द हिंदू कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अभी बातचीत शुरुआती चरण में है और यह एक महीने से अधिक समय से जारी है। हालांकि, सूत्र ने कहा कि इस कदम को रिलायंस के ऑटोमोबाइल सेक्टर में एंट्री के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सभी श्रेणियों में ईवी की खुदरा बिक्री बढ़ी: फाडा

रिपोर्ट में कहा गया है कि कि इस कदम को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आरआईएल के प्रवेश के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। आरआईएल का उद्देश्य इस ज्वाइंट वेंचर के जरिए भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए क्षमता को बढ़ावा देना है।

रिपोर्ट में एक और सोर्स के हवाले से लिखा गया है , “हालांकि आरआईएल की भूमिका अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि भारतीय समूह भारत में टेस्ला के लिए मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और एलाइड इकोसिस्टम स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”

रिलायंस ने Ashok Leyland के साथ भी की थी पार्टनरशिप

इसके पहले भी साल 2023 में RIL ने अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) के साथ साझेदारी की थी, जिसके तहत भारत के पहले हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक को लॉन्च किया था। आरआईएल ने पिछले साल ईवी के लिए रिमूवेबल और स्वैपेबल बैटरी को भी अनवील किया था।

Tesla का प्लांट लगाने के लिए भारत में रेस शुरू

टेस्ला के भारत में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने की खबरों के बीच तमाम राज्य सरकारें अपने यहां कारखाना लगाने के लिए कंपनी को लुभाने में लगी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार इस होड़ में गुजरात सबसे आगे है और तमिलनाडु तथा तेलंगाना भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। महाराष्ट्र ने भी पुणे के औद्योगिक क्षेत्र में कारखाना लगाने के लिए टेस्ला से संपर्क किया है।

ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अमेरिका से टेस्ला की एक टीम भारत आएगी और 200 से 300 करोड़ डॉलर की लागत से इलेक्ट्रिक वाहन कारखाना लगाने के लिए जमीन का मुआयना करेगी।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया था कि टेस्ला को लुभाने में गुजरात सबसे आगे है। वाहन बनाने के लिए मजबूत बुनियादी ढांचे वाले तमिलनाडु और तेलंगाना भी इस प्रोजेक्ट को हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। महाराष्ट्र भी पुणे में प्लांट के लिए टेस्ला को लुभाने में लगा हुआ है।

बता दें कि टेस्ला के लिए भारत में आना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि दुनिया भर में उसकी बिक्री में गिरावट आई है। ईलॉन मस्क की कंपनी की ग्लोबल सेल इस साल की पहली तिमाही में 8.5 फीसदी घटकर 3,86,810 वाहन ही रही। चीन में स्थानीय ईवी विनिर्माताओं से मिल रही कड़ी टक्कर के कारण टेस्ला की बिक्री पर असर पड़ा है।

 

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement