facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Elon Musk की कंपनी xAI ने 500 कर्मचारियों को अचानक निकाला, Grok ट्रेनर्स सकते में!

Advertisement

Elon Musk की xAI ने 500 कर्मचारियों की छंटनी की, अब Grok ट्रेनर्स की जगह स्पेशलिस्ट AI ट्यूटरों पर होगा फोकस।

Last Updated- September 13, 2025 | 5:11 PM IST
Elon Musk grok AI
Elon Musk

ईलॉन मस्क (Elon Musk) की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने अपनी डेटा एनोटेशन टीम से 500 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। यह वही टीम है जो कंपनी के चैटबॉट Grok को ट्रेन करने का काम करती थी।

क्यों हुई छंटनी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, xAI ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर बताया कि अब कंपनी का फोकस जनरल एआई ट्यूटर से हटकर स्पेशलिस्ट एआई ट्यूटर पर होगा। यानी कंपनी अब ऐसे विशेषज्ञों को जोड़ेगी जिनकी पकड़ अलग-अलग क्षेत्रों जैसे STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स), फाइनेंस, मेडिसिन और सेफ्टी में मजबूत है।

Also Read: अमेरिका के राजदूत गोर बोले- भारत में श्रम सुधार से बढ़ेगा व्यापार अवसर

किस पर पड़ा असर?

xAI की डेटा एनोटेशन टीम को कंपनी की सबसे बड़ी यूनिट माना जाता है। पहले इस टीम में 1,500 से ज्यादा सदस्य थे, लेकिन छंटनी के बाद संख्या घटकर 1,000 से भी कम रह गई है। इसका सीधा असर उन कर्मचारियों पर पड़ा है जो Grok को ट्रेन करने का काम करते थे।

छंटनी से पहले मिले थे संकेत

कंपनी ने कुछ समय पहले टीम रीऑर्गेनाइजेशन (पुनर्गठन) का संदेश दिया था और सभी कर्मचारियों से अलग-अलग विषयों पर टेस्ट देने के लिए कहा था। ये टेस्ट कोडिंग, STEM, फाइनेंस, मेडिसिन, चैटबॉट सेफ्टी, रेड-टीमिंग और ऑडियो-वीडियो कंटेंट जैसे टॉपिक्स पर आधारित थे। इनका मकसद यह पता लगाना था कि किस कर्मचारी की ताकत किस क्षेत्र में है।

नए नेतृत्व और नई रणनीति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन टेस्ट्स की जिम्मेदारी डिएगो पासिनी के पास थी, जो जनवरी में xAI से जुड़े थे। वह टीम के नए लीडर माने जा रहे हैं। पासिनी फिलहाल Wharton School से पढ़ाई के लिए अवकाश पर हैं।

कंपनी ने हाल ही में X (पहले ट्विटर) पर यह भी घोषणा की थी कि वह अपनी स्पेशलिस्ट एआई ट्यूटर टीम को 10 गुना बढ़ाएगी।

Advertisement
First Published - September 13, 2025 | 5:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement