facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इमामी एग्रोटक का ब्रांडेड स्टेपल कारोबार में प्रवेश, अब आटा, मैदा और सूजी भी बेचेगी

Advertisement

कंपनी ने हेल्दी ऐंड टेस्टी ताजा चक्की आटा, मैदा और सूजी के साथ 80 हजार करोड़ रुपये के ब्रांडेड स्टेपल बाजार में प्रवेश किया है।

Last Updated- August 19, 2025 | 10:26 PM IST
Emami

इमामी समूह की 20 हजार करोड़ रुपये वाली खाद्य तेल, खाद्य और बायो डीजल इकाई इमामी एग्रोटक ने ब्रांडेड स्टेपल कारोबार में प्रवेश किया है। कंपनी का लक्ष्य अगले तीन से पांच वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये की बिक्री का है।

कंपनी इमामी हेल्दी ऐंड टेस्टी ताजा चक्की आटा, मैदा और सूजी के साथ 80 हजार करोड़ रुपये के ब्रांडेड स्टेपल बाजार में अपना पदार्पण किया है। अगले कुछ महीनों में इसके खाद्य पोर्टफोलियो में और भी वेरिएंट और श्रेणियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इमामी समूह के निदेशक विभाष वी अग्रवाल ने कहा, ‘इस पेशकश के साथ हमारा इरादा पेंट्री से भारतीय रसोई में प्रवेश करने का है और रोजमर्रा के सामान, परिवारों के भोजन और भोजन से जुड़े भावनात्मक संबंध बनाने का है।’ विभाष के पास ही कंपनी के खाद्य कारोबार का बागडोर है। उन्होंने कहा कि खाना, नाश्ता, रेडी टु ईट, सॉस जैसी श्रेणियों पर भी हम विचार कर रहे हैं।

दो हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य आटा, मैदा और सूजी के साथ-साथ इमाी एग्रोटेक की अन्य श्रेणियों में प्रवेश करने की योजना से पूरा होगा। फिलहाल, मसाले, सोयाबीन और राइस ब्रान तेल आदि वाले खाद्य पदार्थ का कारोबार करीब 400 करोड़ रुपये का है। 

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement