facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इमामी एग्रोटेक का होरेका और बी2बी खाद्य सेवा में ₹2,000 करोड़ का लक्ष्य, पेश किया ‘फॉर शेफ’ ब्रांड

Advertisement

कंपनी ने कारोबार का नेतृत्व करने के लिए सामंत दत्ता को खाद्य सेवाओं, क्यूएसआर, आधुनिक व्यापार और वैकल्पिक चैनलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है

Last Updated- March 10, 2026 | 10:54 PM IST
Emami Agrotech

इमामी समूह की 20,000 करोड़ रुपये वाली खाद्य तेल, खान-पान और बायो-डीजल क्षेत्र की कंपनी इमामी एग्रोटेक ने होरेका (होटल, रेस्तरां और कैटरिंग) और बी2बी खाद्य सेवा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी अगले दो से तीन वर्षों में इस श्रेणी से 2,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य कर रही है। मंगलवार को कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य-सत्कार मेले ‘आहार 2026’ में इस श्रेणी के अपने मुख्य ब्रांड ‘हेल्दी ऐंड टेस्टी’ के तहत ‘फॉर शेफ’ श्रृंखला पेश की।

इस श्रृंखला में खाद्य तेलों की कई तरह की किस्मों के साथ-साथ पूरी तरह से शुद्ध और मिश्रित मसाले, चक्की का ताजा आटा, मैदा, सूजी, बेसन और सोया चंक जैसी आवश्यक किचन सामग्री शामिल है। इसे पेशेवर रसोई और संस्थागत खपत के लिए बड़े पैक वाले प्रारूप में पेश किया गया है। कंपनी अगले कुछ महीने में सॉस, मसालों, रेडी-टु-कुक और रेडी-टु-ईट उत्पादों को पेश करके अपने फॉर शेफ पोर्टफोलियो के विस्तार की भी योजना बना रही है।

बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में इमामी समूह के निदेशक आदित्य अग्रवाल ने कहा, ‘हमने होरेका और खाद्य सेवाओं में अनुभव रखने वाली दमदार टीम बनाई है ताकि इस कारोबार पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।’

कंपनी ने कारोबार का नेतृत्व करने के लिए सामंत दत्ता को खाद्य सेवाओं, क्यूएसआर, आधुनिक व्यापार और वैकल्पिक चैनलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। दत्ता के पास होरेका, क्यूएसआर, खाद्य सेवा और बी2बी पारि​स्थितिकी तंत्र में 27 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

मैककेन फूड्स इंडिया, दक्षिण पूर्व एशिया, कोरिया और ताइवान के पूर्व प्रबंध निदेशक विकास मित्तल को भी इस क्षेत्र में तीव्र विकास हासिल करने की दिशा में कंपनी का मार्गदर्शन करने के लिए रणनीतिक कारोबार सलाहकार नियुक्त किया गया है। वैश्विक परामर्श फर्म केपीएमजी भी कंपनी की बाजार में प्रवेश करने की रणनीति पर काम करेगी।

Advertisement
First Published - March 10, 2026 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement