facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इमामी का बड़ा दांव! 300 करोड़ में एक्सिओम आयुर्वेद में खरीदेगी हिस्सा

Advertisement

हेल्थ और वेलनेस सेगमेंट में पकड़ मजबूत करने की रणनीति

Last Updated- April 03, 2026 | 9:26 AM IST
Emami
Representational Image

कोलकाता की एफएमसीजी कंपनी इमामी ने एक्सिओम आयुर्वेद में शेष 73.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। इस समझौते से कंपनी को ‘एलोफ्रूट’ की निर्माता एक्सिओम आयुर्वेद पर पूरा नियंत्रण मिल जाएगा।
पहले चरण में इमामी ने 36.7 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया, जिससे उसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 63.2 फीसदी हो गई। कंपनी ने बताया कि यह अधिग्रहण अगले तीन महीनों में चरणबद्ध तरीके से पूरा होने की उम्मीद है, जो समझौते की शर्तों और नियामकीय जरूरतों के अनुरूप है।

इमामी बोर्ड द्वारा स्वीकृत 73.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए लेनदेन का कुल मूल्य 200 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगा। पिछली हिस्सेदारी खरीद को मिलाकर अधिग्रहण का कुल आकार 300 करोड़ रुपये से अधिक होगा। एक्सिओम के उत्पाद पोर्टफोलियो में एलोफ्रूट ब्रांड के तहत पेय पदार्थ ‘एक्सिओम जीवन रस’ के तहत हेल्थ जूस और ‘मुक्ति गोल्ड’ के तहत सौंदर्य उत्पाद शामिल हैं।

इमामी के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हर्ष वर्धन अग्रवाल ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ स्ट्रेटेजी उभरती और ज्यादा अवसरों वाली श्रेणियों में मौजूदगी बनाने पर केंद्रित है। ये श्रेणियां बदलती उपभोक्ता पसंद के हिसाब से हैं, खासकर हेल्थ और वेलनेस के क्षेत्र में।     बीएस

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 9:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement