facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गो फर्स्ट को बचा सकता था भारत में इंजन एमआरओ

Advertisement

इस साल 3 मई को गो फर्स्ट ने अपनी उड़ानें निलंबित कर दीं और नकदी संकट के लिए इंजन विनिर्माता प्रैट ऐंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) को दोषी ठहराते हुए दिवालिया आवेदन दाखिल किया।

Last Updated- November 21, 2023 | 10:38 PM IST
Go First

भारत में इंजन का रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा होने से विमानन कंपनी गो फर्स्ट दिवालिया होने से बच सकती थी। नागर विमानन मंत्रालय के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि देश में ऐसी सुविधा नहीं होने के कारण ही विमानन कंपनी ने इंजन को मरम्मत के लिए विदेश भेजा, जो एक किफायती तरीका नहीं है।

इस साल 3 मई को गो फर्स्ट ने अपनी उड़ानें निलंबित कर दीं और नकदी संकट के लिए इंजन विनिर्माता प्रैट ऐंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) को दोषी ठहराते हुए दिवालिया आवेदन दाखिल किया।

कंपनी का दावा था कि अमेरिकी कंपनी ने इंजन नहीं दिया जिससे उसके 54 विमानों के बेड़े में से करीब आधे विमानों को 3 मई को खड़ा करना पड़ा। हालांकि, पीडब्ल्यू ने इस आरोपों से इनकार कर दिया।

विमानन उद्योग के कार्यक्रम ‘एरो एमआरओ 2023’ में श्रीवास्तव ने कहा, ‘भारत में इंजन को हटाना और इसे ठीक कराने के लिए दूसरी जगह भेजने के लिए पैसे खर्च करना वह भी तब जब आपके विमान खड़े हों या फिर आप किराये पर दूसरा इंजन ले रहे हों- यह किसी भी विमानन कंपनी के लिए किफायती तरीका नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘गो फर्स्ट के साथ हमारा ताजा उदाहरण इसकी गवाही देता है। यदि हमारे देश में पर्याप्त एमआरओ सुविधा होती तो शायद कंपनी दिवालिया नहीं होती। उस मामले में ओईएम आपूर्तिकर्ता (पीडब्ल्यू) आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण विमानन कंपनी की मदद करने की स्थिति में नहीं था और विमानन कंपनी दिवालिया हो गई। मेरी नजर में यह विमानन क्षेत्र के लिए अच्छी बात नहीं है।’

3 मई को गो फर्स्ट द्वारा उड़ानें बंद करने के बाद इसके पट्टादाताओं ने कंपनी के 54 में से 40 से अधिक विमानों को वापस लेने के लिए नागर विमानन मंत्रालय को आवेदन दिया था। हालांकि, राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण ने 10 मई को गो फर्स्ट की सभी संपत्तियों पर रोक लगा दी और पट्टादाताओं को भी अपने विमान वापस लेने से रोक दिया।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement