facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंजीनियरों के लिए शुरूआती स्तर का वार्षिक वेतन 4-12 लाख रुपये, उद्योग में सबसे बेहतर: Cognizant

Advertisement

कॉग्निजेंट हर साल विभिन्न भूमिकाओं के लिए नए इंजीनियरों और गैर-इंजीनियरिंग स्नातकों को नियुक्त करती है।

Last Updated- August 18, 2024 | 1:52 PM IST
Cognizant results
Representative Image

प्रमुख आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने रविवार को कहा कि वह नए इंजीनियरिंग स्नातकों को चार से 12 लाख रुपये का वेतन देती है और सोशल मीडिया पर जिस वेतन का जिक्र किया जा रहा है, वह गैर-इंजीनियरिंग स्नातक डिग्री धारकों के लिए है।

गौरतलब है कि कंपनी को नये भर्ती होने वालों के लिए 2.52 लाख रुपये वार्षिक वेतन की पेशकश करने पर सोशल मीडिया में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी को महज एक प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि करने के लिए भी सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा।

हालांकि, यह 1-5 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि का निचला दायरा है, जिसे कंपनी ने व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर दिया है। कॉग्निजेंट हर साल विभिन्न भूमिकाओं के लिए नए इंजीनियरों और गैर-इंजीनियरिंग स्नातकों को नियुक्त करती है।

कॉग्निजेंट अमेरिका के अध्यक्ष सूर्य गुम्मादी ने कहा, ”गैर-इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि की प्रतिभाओं के लिए हमारी हाल की भर्ती सूचना को बहुत गलत तरीके से पेश किया गया। लगभग 2.52 लाख रुपये प्रति वर्ष के वेतन वाली यह नौकरी केवल तीन वर्षीय स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए थी, इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए नहीं।”

उन्होंने आगे कहा कि नए इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए हमारा वार्षिक पारितोषिक चार लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये प्रति वर्ष तक है। यह नियुक्ति की श्रेणी, कौशल और अत्याधुनिक उद्योग में मान्यता प्रमाणपत्र पर निर्भर करता है।

Advertisement
First Published - August 18, 2024 | 1:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement