facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कृष‍ि क्षेत्र में कार्बन क्रेड‍िट कारोबार की एंट्री, भारत में 20 लाख हेक्टेयर छोटे किसानों के साथ होगा काम

Advertisement

Carbon credit: ‘इकोस्पेरिटी वीक’ 15 से 17 अप्रैल तक सिंगापुर में आयोजित किया जा रहा है।

Last Updated- April 17, 2024 | 2:14 PM IST
Carbon Credit

Varaha ClimateAg Private Limited साल 2028 तक 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में छोटे भारतीय किसानों के साथ काम करने और कार्बन क्रेडिट बिक्री से राजस्व उत्पन्न करने पर विचार कर रही है।

‘इकोस्पेरिटी वीक’ के मौके पर वरहा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं सह-संस्थापक मधुर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में उपसहारा और एशिया में करीब एक अरब हेक्टेयर कृषि भूमि पर छोटे किसानों के साथ काम करने की क्षमता को रेखांकित किया।

‘इकोस्पेरिटी वीक’ 15 से 17 अप्रैल तक सिंगापुर में आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि हम 2028 तक 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में काम करेंगे, खासकर छोटी कृषि भूमि वाले किसानों के साथ और कार्बन क्रेडिट राजस्व उत्पन्न करेंगे।’’ गुरुग्राम स्थित वरहा ने बांग्लादेश और नेपाल के साथ-साथ केन्या में भी काम करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इन तीन देशों में 30,000 हेक्टेयर कृषि भूमि पर काम कर रहे हैं। अभी केन्या में शुरुआत ही की है।’’ जैन ने कहा, ‘‘ जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा छोटे किसान प्रभावित हैं।’’ वैश्विक उत्सर्जन में कृषि और संबद्ध उद्योग की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 2:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement