facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EPACK Prefab ने जुटाए 2 करोड़ डॉलर, GEF Capital Partners ने किया निवेश

Advertisement

ईपैक प्रीफैब प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी), प्रीफैब्रिकेटेड मॉड्यूलर स्ट्रक्चर और इंसुलेशन उत्पादों के समाधान प्रदान करती है।

Last Updated- December 23, 2024 | 10:56 PM IST
EPACK Prefab raises $20 mn in first funding round from GEF Capital Partners EPACK Prefab ने जुटाए 2 करोड़ डॉलर, GEF Capital Partners ने किया निवेश

ईपैक प्रीफैब ने पहले राउंड में निवेशकों से 2 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है। कंपनी में निवेश प्रमुख वैश्विक प्राइवेट इक्विटी फंड जीईएफ कैपिटल पार्टनर ने किया है। ईपैक प्रीफैब प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी), प्रीफैब्रिकेटेड मॉड्यूलर स्ट्रक्चर और इंसुलेशन उत्पादों के समाधान प्रदान करती है।

इस रकम से ईपैक प्रीफैब के मॉड्यूलर निर्माण क्षेत्र में स्थायित्व की प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी। कंपनी ने कहा कि ये प्रौद्योगिकियां उच्च डिजाइन दक्षता, न्यूनतम बरबादी और दोबारा उपयोग होने वाली सामग्री के कारण पारंपरिक निर्माण के मुकाबले काफी कम कार्बन उत्सर्जन करती हैं।

इस निवेश से कंपनी ग्रेटर नोएडा, राजस्थान के घिलोठ और आंध्र प्रदेश के मम्बात्तु में अपने उन्नत संयंत्रों में विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए तैयार है। इन संयंत्रों से कुल मिलाकर सालाना 1,33,924 टन उत्पादन की क्षमता है। इस रकम का उपयोग कंपनी पूंजीगत व्यय बढ़ाने, उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर नए उत्पाद तैयार करने में तेजी लाने और देश भर में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए करेगी।

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement