facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैनेजमेंट की ईमानदारी निवेशकों का भरोसा जगा रही: एरुडिटस

Advertisement

कंपनी को उम्मीद है कि वह इस वित्त वर्ष में जल्द से जल्द मुनाफे में आ जाएगी और अगले कैलेंडर वर्ष में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करते हुए वह सिंगापुर से भारत आ जाएगी।

Last Updated- November 01, 2024 | 10:19 PM IST
Eruditus

भारतीय एडटेक क्षेत्र फंडिंग में नरमी के दौर से उबरने के मामले में दूसरे क्षेत्र की तुलना में सुस्त रहा है। फिर भी कारोबार के दमदार बुनियादी तत्वों और टिकाऊ प्रबंधन टीमों वाली कंपनियां इस क्षेत्र में निवेशकों का भरोसा फिर से हासिल कर रही हैं। एरुडिटस के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी अश्विन दमेरा ने यह जानकारी दी। कंपनी को उम्मीद है कि वह इस वित्त वर्ष में जल्द से जल्द मुनाफे में आ जाएगी और अगले कैलेंडर वर्ष में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करते हुए वह सिंगापुर से भारत आ जाएगी। इसके बाद वह आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएगी।

दमेरा ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘आम तौर पर यह बात कारोबार के बुनियादी तत्वों निर्भर करती है। लेकिन एक दूसरा कारक भी है, जो प्रबंधन टीम की गुणवत्ता और ईमानदारी है।’ उन्होंने कहा कि कारोबार चलाने का अब यह हमारा 14वां साल है। हम काफी प्रांसगिक हो गए हैं क्योंकि पूंजी के लिहाज से हमारे पास पहले से ही बहुत सारे प्रमुख निवेशक हैं।

इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में जो कुछ भी हुआ है, उसके मद्देनजर टीम की गुणवत्ता और निष्ठा बहुत मायने रखती है। पिछले चार वर्षों के दौरान कंपनी ने विश्वविद्यालय भागीदारी के मामले में 40 प्रतिशत की वृद्धि की है। पिछले दो वर्षों में उसने उद्यम कारेाबार दोगुना कर लिया है। कंपनी ने कहा कि वह मौजूदा भागीदारों के साथ नए कार्यक्रमों और प्रारूपों में निवेश और पेशकश जारी रखे हुए है तथा वैश्विक स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षा भागीदारों के पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। दमेरा का मानना है कि कंपनी की विकास की संभावनाएं भी उसे प्रतिस्पर्धियों से अलग करती हैं।

एरुडिटस कार्यकारी शिक्षा श्रेणी में काम करती है जहां उसने अपने उपयोगकर्ताओं को लघु पाठ्यक्रम, डिग्री कार्यक्रम, पेशेवर प्रमाणपत्र और वरिष्ठ कार्यकारी कार्यक्रम की पेशकश के लिए करीब 80 विश्वविद्यालयों के साथ भागीदारी कर रखी है। इस साल एडटेक फंडिंग के दूसरे बड़े दौर में एरुडिटस ने हाल में टीपीजी के द राइज फंड की अगुआई में सीरीज एफ फंडिंग में 15 करोड़ डॉलर जुटाए हैं जिसका मूल्यांकन 3.2 अरब डॉलर था। इससे पहले नोएडा की कंपनी फिजिक्स वाला ने पिछले महीने 2.8 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 21 करोड़ डॉलर की सीरीज बी फंडिंग का बड़ा दौर पूरा किया था।

 

Advertisement
First Published - November 1, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement