facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Essar रिन्यूएबल्स महाराष्ट्र में करेगी 8,000 करोड़ रुपये निवेश

Advertisement

दावोस में हुआ समझौता, 2 गीगावॉट क्षमता के प्लांट लगाएगी कंपनी। 2026-27 से परियोजनाएं शुरू होंगी।

Last Updated- January 22, 2025 | 10:43 PM IST
Essar Group- एस्सार समूह

एस्सार रिन्यूएबल्स लिमिटेड (ईआरएल) ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए महाराष्ट्र सरकार के साथ 8,000 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए समझौता किया है। इससे कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करेगी। दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन के दौरान हुए समझौते के अनुसार एस्सार समूह की हरित ऊर्जा इकाई ईआरएल राज्य में 2 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का संयंत्र लगाएगी।

कंपनी ब्लू एनर्जी मोटर और ग्रीनलाइन वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रक चार्जिंग पारिस्थितिकी तंत्र के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाली नवीकरणीय ऊर्जा की मिश्रित परियोजनाओं में निवेश करेगी। महाराष्ट्र सरकार की ये प्रस्तावित परियोजनाएं वित्त वर्ष 2026-27 में काम करना शुरू कर देंगी।

कंपनी की ओर से जारी बयान में ईआरएल के सीईओ अंकुर कुमार ने कहा, ‘महाराष्ट्र सरकार के साथ यह परिवर्तनकारी यात्रा शुरू करते हुए हम बहुत उत्साहित हैं। यह साझेदारी हमारी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए मील का पत्थर है और हमें इस क्षेत्र में अजेय खिलाड़ी के रूप में स्थापित करती है।’

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement