facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Essar-Vale partnership: सऊदी अरब में 40 लाख टन लौह अयस्क की सप्लाई हुई तय

Advertisement

बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी के जरिये वेल हर साल 40 लाख टन लौह अयस्क (डीआर ग्रेड पैलेट और ब्राइक्यूटेस) की आपूर्ति एस्सार समूह को करेगी।

Last Updated- September 07, 2023 | 10:42 PM IST
Essar Group- एस्सार समूह

एस्सार समूह ने सऊदी अरब में अपने प्रस्तावित इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए वैश्विक खनन कंपनी वेल एसए की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई वेल इंटरनैशनल के साथ भागीदारी की है। इस भागीदारी के जरिये अब इस्पात संयंत्र के लिए 100 प्रतिशत लौह अयस्क आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि इस संबंध में 1 सितंबर, 2023 को आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए थे। बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी के जरिये वेल हर साल 40 लाख टन लौह अयस्क (डीआर ग्रेड पैलेट और ब्राइक्यूटेस) की आपूर्ति एस्सार समूह को करेगी। ब्राजील और ओमान में संयंत्रों से परिचालन कर रही वेल दुनियाभर के इंटिग्रेटेड इस्पात उत्पादकों को कच्चे माल की प्रमुख प्रदाताओं में से एक है।

सऊदी अरब में एस्सार समूह के कंट्री हेड नौशाद अंसारी ने कहा, ‘एस्सार सऊदी अरब के रास अल खैर में इस्पात संयंत्र लगाने के लिए करीब 4.5 अरब डॉलर निवेश करने पर विचार कर रही है।’ वेल के क्षेत्रीय निदेशक आंद्रे फिगुरेडो ने कहा, ‘40 लाख टन हाई-ग्रेड लौह अयस्क उत्पादों की सालाना आपूर्ति के लिए एस्सार के साथ वेल इंटरनैशनल की भागीदारी इस्पात उद्योग, खासकर पश्चिम एशिया में कच्चे माल के लिए बढ़ रही मांग को पूरा करने के लिए हमारी दीर्घावधि प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’

अगस्त में, एस्सार समूह ने सालाना 40 लाख टन डीआर-ग्रेड पैलेट खरीदने के लिए बहरीन स्टील के साथ समझौता किया था।

 

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement