facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में तेजी से उपलब्ध होंगी आवश्यक दवाएं, क्लीनिकल ट्रायल से मिली छूट

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इससे कुछ दवाओं की भारत में तेजी से आने की राह खुलेगी, क्योंकि क्लीनिकल ट्रायल से छूट का मतलब यह हुआ कि इससे 3 से 4 साल समय बचेगा।

Last Updated- August 08, 2024 | 10:55 PM IST
भारत में तेजी से उपलब्ध होंगी आवश्यक दवाएं, क्लीनिकल ट्रायल से मिली छूट Clinical trial waiver only if drugs have better therapeutic benefits: Govt

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि बेहतर नियमन के दायरे में आने वाले बाजारों में पहले से चल रही कुछ दवाओं को स्थानीय क्लीनिकल परीक्षण से पहले ही छूट दे दी गई है, लेकिन विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) यह जांच करेगी कि क्या उन दवाओं का भारत में पहले से उपलब्ध दवाओं की तुलना में अधिक चिकित्सीय लाभ हैं।

सरकार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब 7 अगस्त को उन दवाओं के स्थानीय क्लीनिकल परीक्षण से छूट दी गई है, जिन्हें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और यूपोरीय संघ (ईयू) में मंजूरी मिली हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इससे कुछ दवाओं की भारत में तेजी से आने की राह खुलेगी, क्योंकि क्लीनिकल परीक्षण से छूट का मतलब यह हुआ कि इससे 3 से 4 साल समय बचेगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस नियम से उन आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - August 8, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement