facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला

Advertisement

Eternal के अनुसार, उसका मानना है कि मामला उसके पक्ष में है और इस आदेश के खिलाफ संबंधित प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर करेगी

Last Updated- January 07, 2026 | 5:27 PM IST
Deepinder Goyal
एटर्नल के फाउंडर दीपेंद्र गोयल | फाइल फोटो

जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी एटर्नल (Eternal) पर टैक्स का दबाव बढ़ने की आशंका है। कंपनी को अप्रैल 2019 से मार्च 2020 की अवधि के लिए ब्याज और जुर्माने सहित 3,69,80,242 रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) डिमांड नोटिस प्राप्त हुआ है। यह आदेश पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त राज्य कर आयुक्त (अपील) ने पारित किया।

कंपनी दायर करेगी अपील

एटर्नल ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उत्पादन पर लगने वाले टैक्स के कम भुगतान के संबंध में ब्याज और जुर्माने सहित मांग आदेश प्राप्त हुआ है। कंपनी के अनुसार, उसका मानना है कि मामला उसके पक्ष में है और इस आदेश के खिलाफ संबंधित प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर करेगी।

Also Read: 40% चढ़ सकता है हेलमेट बनाने वाली कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज; ₹750 का दिया टारगेट

GST डिमांड के साथ जुर्माना भी लगा

एटर्नल ने कहा कि उसे पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त राज्य कर आयुक्त (अपील) द्वारा अप्रैल 2019 से मार्च 2020 की अवधि के लिए छह जनवरी 2026 को पारित एक आदेश प्राप्त हुआ है। इसमें 1,92,43,792 रुपये के जीएसटी की मांग की पुष्टि की गई है, जिसमें 1,58,12,070 रुपये का ब्याज और 19,24,380 रुपये का जुर्माना शामिल है।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement