facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ethanol क्षमता साल अंत तक 25 फीसदी बढ़कर 1,250 करोड़ लीटर हो जाएगी: सरकारी अधिकारी

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 3:20 PM IST
ethanol price
Creative Commons license

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में कुल एथनॉल (Ethanol) उत्पादन क्षमता साल के अंत तक 25 फीसदी बढ़कर 1,250 करोड़ लीटर होने की उम्मीद है। एथनॉल परियोजनाओं की तेजी से मंजूरी के लिए कदम उठाए गए हैं।

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के तहत चीनी एवं वनस्पति तेल निदेशालय में निदेशक संगीत सिंगला ने कहा, ‘बैंकों ने अब तक एथनॉल परियोजनाओं के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण मंजूर किए गए हैं, जिनमें से 10,000 करोड़ रुपये पहले ही ब्याज अनुदान योजना के तहत जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने यहां उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा ‘भविष्य के लिए ईंधन’ पर आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि अब तक करीब 225 परियोजनाओं को इसका फायदा मिला है। भारत ने पिछले दो वर्षों में पेट्रोल के साथ एथनॉल मिश्रण को दोगुना कर 10 फीसदी कर दिया है। उन्होंने कहा कि एथनॉल मिश्रण इस साल 12 फीसदी तक पहुंच जाएगा और 2025 तक 25 फीसदी मिश्रण का लक्ष्य पूरा होगा।

यह भी पढ़ें: ONGC Videsh को सखालिन-एक गैस, तेल क्षेत्र में 20 फीसदी हिस्सदारी वापस मिली

अधिकारी ने कहा कि गन्ना उत्पादकों को ही नहीं, खाद्यान्न उगाने वाले किसानों को भी एथनॉल बनाने से फायदा हो रहा है, क्योंकि उन्हें टूटे चावल के बेहतर दाम मिल रहे हैं। सरकार ने एथनॉल उत्पादन के लिए चीनी के अलावा टूटे चावल के इस्तेमाल की अनुमति दी है।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement