facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EU ने LinkedIn पर लगाया 31 करोड़ यूरो का जुर्माना, डेटा संरक्षण आयोग ने नियम न मानने पर लगाई फटकार

Advertisement

लिंक्डइन के पास ऑनलाइन विज्ञापनों के साथ उपयोगकर्ताओं को लक्षित करने के लिए डेटा जुटाने का कोई वैध आधार नहीं था। आयोग ने लिंक्डइन को इन नियमों का पालन करने का आदेश दिया।

Last Updated- October 24, 2024 | 6:37 PM IST

यूरोपीय संघ के नियामकों ने डेटा गोपनीयता नियमों के उल्लंघन के लिए पेशेवर नेटवर्किंग मंच लिंक्डइन पर बृहस्पतिवार को 31 करोड़ यूरो (33.5 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया। आयरलैंड स्थित डेटा संरक्षण आयोग ने विज्ञापन उद्देश्यों के लिए अपने व्यक्तिगत डेटा प्रसंस्करण की ‘वैधता, निष्पक्षता और पारदर्शिता’ से जुड़ी चिंताओं को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली लिंक्डइन को फटकार भी लगाई।

निगरानी संस्था ने जांच में पाया है कि लिंक्डइन के पास ऑनलाइन विज्ञापनों के साथ उपयोगकर्ताओं को लक्षित करने के लिए डेटा जुटाने का कोई वैध आधार नहीं था। आयोग ने लिंक्डइन को इन नियमों का पालन करने का आदेश दिया।

डेटा संरक्षण उपायुक्त ग्राहम डॉयल ने बयान में कहा कि व्यक्तिगत डेटा को ‘उचित कानूनी आधार के बगैर प्रसंस्कृत करना’ यूरोपीय संघ में डेटा सुरक्षा के अधिकार का स्पष्ट और गंभीर उल्लंघन है।

लिंक्डइन ने इस आदेश पर कहा कि हालांकि वह नियमों का ‘अनुपालन’ कर रही है लेकिन वह यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि उसकी ‘विज्ञापन प्रथाएं’ भी निर्धारित प्रावधानों पर खरा उतरें।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 6:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement