facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Euler Motors ने पेश किया नया इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक, 400 करोड़ रु कमाई का लक्ष्य

Advertisement

Euler Motors का लक्ष्य FY26 में 192 करोड़ रु से बढ़ाकर 400 करोड़ रु राजस्व करना है।

Last Updated- September 23, 2025 | 6:56 AM IST
Euler Motors
Saurav Kumar, Founder and CEO, Euler Motors, इलेक्ट्रिक ट्रक टर्बो के लॉन्च के दौरान।

यूलर मोटर्स का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में अपना कुल राजस्व दोगुना करके लगभग 400 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। यह कम कीमत वाले नए वाणिज्यिक वाहनों की पेशकश, बढ़ती मांग तथा उत्पादन क्षमता और डीलरशिप दोनों के ही विस्तार से संभव हो सकता है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

यूलर मोटर्स के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी सौरव कुमार ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इस समय हमारी डीलरशिप 55 से 60 शहरों में है। हमारा लक्ष्य इसे मार्च के अंत तक 100 शहरों तक पहुंचाना है। जब हम भारत में उस स्तर तक पहुंच जाएंगे तो फिर निर्यात शुरू करने की भी सोच सकते हैं। लेकिन हम निर्यात से पहले देश के भीतर ही जमना चाहेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘वित्त वर्ष 25 में हमारा कुल राजस्व 192 करोड़ रुपये रहा। हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 26 में 400 करोड़ रुपये तक पहुंचना है।’ लंबी अवधि के अनुमानों के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी साल दर साल वाली योजना पर काम करती है और उसने वित्त वर्ष 30 के लिए कोई राजस्व लक्ष्य तय नहीं किया है।

साल 2018 में स्थापित यूलर मोटर्स ने साल 2021 में अपना पहला वाहन – ‘हाईलोड’ पेश किया था। यह ढुलाई वाला तिपहिया वाणिज्यिक वाहन था। इसके बाद लगभग 1.5 टन की ढुलाई क्षमता वाला चौपहिया वाणिज्यिक वाहन ‘स्टॉर्म’ पेश किया गया। सोमवार को कंपनी ने इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक टर्बो पेश किया जिसकी कीमत 5.99 लाख रुपये है। इसमें 1 टन वजन ले जाने की क्षमता है। सड़क पर इसकी रेंज 140 से 200 किमी और चार्जिंग भी फास्ट है।

कुमार ने कहा कि 1 टन वाली श्रेणी में मूल्य निर्धारण बड़ी बाधा है क्योंकि इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की कीमत तेल-गैस इंजन वाले अपने समकक्ष वाहनों की तुलना में आम तौर पर 30 से 40 प्रतिशत अधिक होती है।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 6:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement