facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Eutelsat ने फ्रांसीसी सशस्त्रबलों के साथ 1 अरब यूरो का किया बड़ा अनुबंध, सुनील मित्तल ने निवेश का किया स्वागत

Advertisement

यूटेलसैट ने फ्रांसीसी सशस्त्रबलों के साथ एक अरब यूरो का अनुबंध किया, जिससे वनवेब उपग्रह नेटवर्क की क्षमता सुरक्षित हुई और फ्रांसीसी सरकार ने निवेश बढ़ाया।

Last Updated- June 20, 2025 | 10:36 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने शुक्रवार को कहा कि यूटेलसैट के पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थित उपग्रहों के समूह ‘वनवेब’ पर क्षमता आरक्षित करने के लिए फ्रांसीसी सशस्त्रबलों ने एक अरब यूरो के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। ये उपग्रह सिग्नल भेजने की सीमित क्षमता के साथ आते हैं। ऐसे में वांछित सेवाएं देने के लिए इनकी क्षमता को आरक्षित करना होता है। इन उपग्रहों की निर्दिष्ट क्षमता को अपने लिए आरक्षित करने के इरादे से कंपनियां अनुबंध करती हैं। यूटेलसैट समूह के सह-चेयरमैन मित्तल ने यूटेलसैट में निवेश बढ़ाने के लिए फ्रांसीसी सरकार की योजनाओं का भी स्वागत किया।

Also Read: चीन की पाबंदी से EV उद्योग में मैग्नेट की किल्लत, मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने जताई चिंता, कहा- वैकल्पिक तकनीक में लगेंगे 2–3 साल

उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की अगुवाई में फ्रांसीसी सरकार ने ‘यूरोपीय अंतरिक्ष चैंपियन’ के रूप में यूटेलसैट का समर्थन करने का फैसला किया है और कंपनी में एक बड़ा निवेश करके अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।’ मित्तल ने कहा, ‘हम यूटेलसैट के साथ एक अरब यूरो के दीर्घकालिक अनुबंध में फ्रांसीसी सशस्त्रबल मंत्रालय की भागीदारी का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं।’ यूटेलसैट इस समय 1.35 अरब यूरो जुटाने की प्रक्रिया में है। नए निर्गम में फ्रांसीसी सरकार से जुड़ी इकाइयां शामिल होंगी। ये निवेशक 63.4 करोड़ यूरो के राइट्स निर्गम में भी हिस्सा लेंगे। यूटेलसैट यूरोप की एकमात्र उपग्रह सेवा परिचालक है जिसके पास पूरी तरह सक्रिय निचली कक्षा वाले उपग्रहों का नेटवर्क है। 

Advertisement
First Published - June 20, 2025 | 10:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement