facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EV Bike: ई-दोपहिया बिक्री पहुंची 6 लाख पार

Advertisement
Last Updated- January 02, 2023 | 11:37 PM IST
India's two-wheeler exports down 17.8 percent but domestic sales up
BS

इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री कैलेंडर वर्ष 2022 में 6 लाख के लक्ष्य के पार निकल गई और 4 फीसदी बाजार के विस्तार की कामयाबी हासिल की। वाहन के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में 6.20 लाख दोपहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो साल 2021 के मुकाबले 300 फीसदी ज्यादा है क्योंकि तब महज 1,53,523 वाहनों का पंजीकरण हुआ था और ई-वाहनों का प्रसार महज एक फीसदी था। 5 लाख वाहन बिक्री का लक्ष्य ओला, ओकिनावा, हीरो इलेक्ट्रिक और एम्पीयर की उच्च बिक्री की पृष्ठभूमि में हासिल हुआ, जिन्होंने साल 2022 में 65,000-65,000 से ज्यादा वाहनों की बिक्री की। देश के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में इन कंपनियों के पास 60 फीसदी हिस्सेदारी है।

कैलेंडर वर्ष 2022 में कुल 1.54 लाख दोपहिया (इंटरनल कम्बस्टन इंजन व इलेक्ट्रिक) पंजीकृत हुए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 13 फीसदी ज्यादा है।

वित्त वर्ष 2022-23 के पहले नौ महीने में हर महीने औसतन 56,000 वाहनों की बिक्री हुई और कुल मिलाकर 5.06 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचे गए। इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियों ने हालांकि 2022 में सबसे ज्यादा वाहन बेचे जबकि उद्योग बिक्री अनुमान को पूरा करने में चुनौतियों का सामना कर र हा है। उद्योग के प्रतिभागियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: देश के आठ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री बढ़ी: रिपोर्ट

हीरो इलेक्ट्रिक ने 2022 में एक लाख वाहन बिक्री का आंकड़ा छू लिया, जिसका मानना है कि ईवी उद्योग को कारोबार में होने वाले अवरोध से बचाए जाने की दरकार है। इस अवरोध के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हीरो इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्याधिकारी सोहिंदर गिल ने कहा, 2022 में ऐसा एक अवरोध सावधानी से तैयार किया गया एक गलत अभियान था, जो हीरो समेत अग्रणी इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वालों नाखुश करने के लिए था।

Advertisement
First Published - January 2, 2023 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement