facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EV investment: 2070 तक हो सकता है 323 अरब डॉलर का निवेश, 9.6 लाख करोड़ डॉलर मुनाफे का अनुमान!

Advertisement

सीएसआई की रिपोर्ट में जताया गया अनुमान, वाहन क्षेत्र के ओईएम ईवी पर करेंगे 323 अरब डॉलर निवेश!

Last Updated- December 16, 2024 | 10:21 PM IST
EVs

वाहन उद्योग के मूल उपकरण विनिर्माता (ओईएम) परिवहन क्षेत्र को कार्बन मुक्त करने के लिए साल 2070 तक 323 अरब डॉलर का निवेश कर सकते हैं और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बिक्री से उस समय तक ओईएम के राजस्व में 9.6 लाख करोड़ डॉलर की वृद्धि हो सकती है। हाल ही में किए गए विश्लेषण में यह अनुमान जताया गया है।

एशिया और अफ्रीका की अर्थव्यवस्थाओं को कार्बन मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय संगठन क्लाइमेट ऐंड सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स (सीएसआई) की रिपोर्ट के अनुसार साल 2070 तक शुद्ध शून्य लक्ष्य हासिल करने के लिए साल 2025 में समाप्त हो रहे पांच वर्षों में सात अरब डॉलर से लेकर साल 2070 में समाप्त होने वाले पांच वर्षों में 70 अरब डॉलर तक निवेश बढ़ाने की जरूरत होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा, जो साल 2070 तक करीब 263 अरब डॉलर बैठता है, चार पहिया वाहन श्रेणी के लिए जरूरी हो सकता है। इसके अलावा अनुमान है कि ट्रक विनिर्माता घरेलू मांग पूरी करने के लिए साल 2070 तक 45 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेंगे।’

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि साल 2070 तक ईवी से ओईएम के राजस्व में 9.6 लाख करोड़ डॉलर जुड़ सकते हैं, जिसमें साल 2030 से कारों का प्रमुख योगदान रहेगा। अनुमान है कि साल 2030 तक ओईएम की वाहन बिक्री के कुल राजस्व में ईवी का 7.5 प्रतिशत योगदान हो जाएगा।

विश्लेषकों ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि साल 2030 के बाद कारों का राजस्व में सबसे ज्यादा योगदान हो जाएगा और ये साल 2020-2070 के दौरान बिक्री में आठ लाख करोड़ डॉलर से अधिक का योगदान करेंगी, जो कुल ईवी राजस्व का 83 प्रतिशत होगा।’

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement