facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

EV Sales: नवंबर 2024 में ईवी की बिक्री में 12% गिरावट, लेकिन सालाना आधार पर 31% ग्रोथ

त्योहारों के बाद आई कमी से नवंबर में ईवी की बिक्री घटी, लेकिन सालाना वृद्धि ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते रुझान को दर्शाया

Last Updated- December 03, 2024 | 10:43 PM IST
EV Sales: More than 1 million e-vehicle sales in the year 2022

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री नवंबर 2024 में 12 प्रतिशत घटकर 1,91,544 रह गई। यह अक्टूबर में दर्ज 2,19,021 वाहनों की बिक्री से कम है। बिक्री में त्योहारों के कारण आए उछाल में कमी होने से ऐसा हुआ है। हालांकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के ‘वाहन’ के आंकड़ों में नवंबर 2023 के 1,45,197 वाहनों की तुलना में बिक्री में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

यह गिरावट ईवी की सभी श्रेणियों में दिखाई दी है। दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया में मासिक आधार पर 5 से 25 प्रतिशत तक का संकुचन देखा गया। इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों की श्रेणी में सबसे तेज गिरावट देखी गई और अक्टूबर की 11,587 वाहन बिक्री के मुकाबले नवंबर में यह 25 प्रतिशत गिरकर 8,782 रह गई।

ईवी की कुल बिक्री में 60 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी करने वाली ई-दोहिया श्रेणी में नवंबर में बिक्री 15 प्रतिशत गिरकर 1,18,944 वाहन रह गई। पिछले महीने यह 1,39,787 थी। इस बीच ई-तिपहिया श्रेणी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा जिसमें पांच प्रतिशत की सबसे कम गिरावट दर्ज की गई और बिक्री अक्टूबर की 67,182 से घटकर 63,415 वाहन रह गई।

नवंबर में दिल्ली में ईवी पंजीकरण स्थिर रहा। इसमें 1 प्रतिशत से भी कम की मामूली गिरावट आई। नवंबर में कुल 7,091 ईवी का पंजीकरण किया गया जो अक्टूबर के 7,141 पंजीकरण से कुछ कम रहा। हालांकि नवंबर के आंकड़े त्योहारी सीजन के बाद अल्पकालिक नरमी का संकेत देते हैं। लेकिन सालाना वृद्धि भारत में ईवी इस्तेमाल के मामले में निरंतर रफ्तार उजागर करती है। राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष के पहले 11 महीने के दौरान ईवी की बिक्री 18 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते इस्तेमाल को दर्शाती है।

First Published - December 3, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट