facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EV sales: पहली छमाही में दौड़कर सितंबर में हांफे ईवी

Advertisement

सितंबर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी 24.65 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई जो पिछले साल इसी महीने में 1,19,163 वाहनों की तुलना में बढ़कर 1,48,539 हो गई।

Last Updated- October 01, 2024 | 10:29 PM IST
EV Sales

वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,36,621 वाहन हो गई। यह वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में 7,02,013 थी। हालांकि मासिक आधार पर यह वृद्धि नरम रही और अगस्त के 1,46,745 वाहनों के मुकाबले महज 1.22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सितंबर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी 24.65 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई जो पिछले साल इसी महीने में 1,19,163 वाहनों की तुलना में बढ़कर 1,48,539 हो गई।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के ‘वाहन’ डेटा के अनुसार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में लगातार तेजी के रुझान के बावजूद सितंबर की बिक्री इस कैलेंडर वर्ष में तीसरी बार सर्वाधिक रही। मार्च में यह 2,03,506 वाहन और जुलाई 2024 में 1,69,746 वाहन थी।

सितंबर में ईवी बिक्री में मामूली वृद्धि को इस क्षेत्र के विशलेषक सकारात्मक संकेत के तौर पर देख रहे हैं। आमतौर पर उपभोक्ता श्राद्ध/पितृ पक्ष के दौरान वाहन, मकान या संपत्ति खरीदने से अक्सर परहेज करते हैं क्योंकि हिंदू परंपरा में इस दौरान महंगी चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। बिक्री में मामूली वृद्धि ऊंचे डिस्काउंट और वाहन निर्माताओं के अन्य ऑफर की वजह से आई।

उद्योग के अधिकारी अक्टूबर में बिक्री में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि 3 अक्टूबर से त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। उन्हें इस दौरान 10 से 15 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement