facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Exide Q4 results: नेट प्रॉफिट 95 फीसदी घटा, फिर भी बोर्ड ने की 200 फीसदी डिविडेंड की सिफारिश

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 3:30 PM IST
Exide Q4 results
BS

बैटरी बनाने वाली एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 181 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने सोमवार को कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,953 करोड़ रुपये था। कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 95 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसका कारण अनुषंगी इकाई एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. की बिक्री से एक बारगी प्राप्त होने वाली आय थी।

एक्साइड इंडस्ट्रीज की परिचालन आय 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 3,677 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,523 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 823 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 4,357 करोड़ रुपये था।

Also Read: Canara Bank Q4 Results: केनरा बैंक का मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 90 प्रतिशत उछलकर 3,175 करोड़ रुपये पर

कंपनी की परिचालन आय चौथी तिमाही में 15,078 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में 12,789 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने 2022-23 के लिये एक रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर दो रुपये प्रति इक्विटी शेयर अंतिम लाभांश (Dividend) देने की सिफारिश की है।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement