facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air passenger के अभद्र आचरण की घटनाओं से निपटने के लिए मौजूदा नियम पर्याप्त: DGCA प्रमुख

Advertisement
Last Updated- February 21, 2023 | 9:55 PM IST
DGCA

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रमुख अरुण कुमार ने कहा है कि हवाई यात्रा के दौरान विमानों में यात्रियों के अभद्र व्यववहार की घटनाएं नियंत्रण में हैं और नियमों को सख्ती से लागू किया गया है, जबकि पहले वांछित स्तर पर इनका क्रियान्वयन नहीं हो पाता था।

कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में इस बात पर जोर भी दिया कि विमान यात्रियों के अभद्र व्यवहार के मामलों से निपटने के लिए मौजूदा नियम फिलहाल पर्याप्त हैं। हाल के महीनों में यात्री विमानों में कुछ यात्रियों के अभद्र व्यवहार की कुछ घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में एक पुरुष यात्री ने विमान में सवार एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। इन घटनाओं को लेकर डीजीसीए ने संबंधित यात्रियों के विमान में यात्रा पर प्रतिबंध लगाने समेत कई कड़े कदम भी उठाए।

इन घटनाओं की पृष्ठभूमि में डीजीसीए प्रमुख ने कहा कि यात्रियों को यह अधिकार दिया गया है कि वे विमान के भीतर अभद्र व्यवहार करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें।

आगामी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे कुमार ने कहा, ‘‘यात्री विमानों में व्यवस्था कायम रहनी चाहिए और यात्रा कर रहे हर यात्री को नियमों का पालन करना होता है। इस संदर्भ्र में नियम मौजूद हैं। बहरहाल, वांछित स्तर तक नियमों का क्रियान्वयन नहीं था जिस कारण विमानों में कुछ शर्मनाक घटनाएं हुईं।’’ उनका कहना था कि चीजों में काफी सुधार हो रहा है और जब भी जरूरत होती है तो नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है।

डीजीसीए प्रमुख ने कहा, ‘‘देश में औसतन 4.5 लाख घरेलू हवाई यात्री और एक लाख अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्री हैं। यात्रियों द्वारा अभद्र व्यवहार की घटनाएं होती हैं, लेकिन ये नियंत्रण में हैं और कार्रवाई की जा रही है।’’ एक सवाल के जवाब में कुमार ने कहा, ‘‘इस समय जो भी नियम हैं वो

Advertisement
First Published - February 21, 2023 | 2:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement