facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EY India के चेयरमैन ने कर्मचारी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर जताया खेद, बोले- ‘ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी’

Advertisement

मेमानी ने पेशेवर मंच लिंक्डइन पर लिखा कि वह उनके निधन से ‘‘ बेहद दुखी’’ हैं और एक पिता होने के नाते वह परिवार के दुःख की केवल कल्पना ही कर सकते हैं।

Last Updated- September 20, 2024 | 3:10 PM IST
EY India Chairman Rajiv Memani
Rajiv Memani, chairperson of EY India

ईवाई इंडिया के चेयरमैन राजीव मेमानी ने 26 वर्षीय कर्मचारी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर खेद व्यक्त किया है। एन्ना सेबेस्टियन पेरायिल का इस साल जुलाई में निधन हो गया था। पेरायिल की मां ने मौत के लिए तनाव को जिम्मेदार ठहराया था।

उन्होंने कहा था कि उस पर काम का अत्यधिक बोझ था और एक युवा कर्मचारी के तौर पर इससे उसे ‘‘ शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से’’ नुकसान पहुंचा। पेरायिल 2023 में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह ईवाई के पुणे स्थित कार्यालय में काम करती थीं।

पेरायिल की मां द्वारा उठाए गए सवालों के बाद सरकार ने भी कहा था कि वह ईवाई की लेखा शाखा ‘बिग फोर’ के कामकाजी माहौल की जांच करेगी। मेमानी ने पेशेवर मंच लिंक्डइन पर लिखा कि वह उनके निधन से ‘‘ बेहद दुखी’’ हैं और एक पिता होने के नाते वह परिवार के दुःख की केवल कल्पना ही कर सकते हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है, हालांकि उनके जीवन में आई इस शून्यता को कोई नहीं भर सकता। मुझे इस बात का बेहद अफसोस है कि हम एन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। यह हमारी संस्कृति से बिल्कुल अलग है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ; न ऐसा फिर कभी होगा।’’

सोशल मीडिया पर इस घटना पर चर्चा शुरू होने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि लोगों ने ईवाई के कार्य-व्यवहारों पर कुछ टिप्पणी की है।

मेमानी ने कहा, ‘‘ हमारे लिए हमेशा से ही एक स्वस्थ कार्यस्थल बनाना महत्वपूर्ण रहा है और हम हमारे लोगों के कुशलक्षेम को सर्वोच्च महत्व देते हैं।’’

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 3:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement