facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EY India employee death: 26 वर्षीय सीए की मौत पर स्थिति स्पष्ट करे ईवाई इंडिया: केंद्र

Advertisement

अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की 20 जुलाई को शहर के एक अस्पताल में थकान की समस्या के इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

Last Updated- September 19, 2024 | 10:45 PM IST
EY

केंद्रीय श्रम मंय त्रालने अर्न्स्ट ऐंड यंग (ईवाई) इंडिया के प्रबंधन से उसके समक्ष पेश होने और अपनी 26 वर्षीय कर्मचारी अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

अधिकारी ने कहा, ‘केंद्रीय श्रम आयुक्त ने ईवाई प्रबंधन को नोटिस भेजा है और उसे इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद ही हम युवती की मौत के कारणों का पता लगा पाएंगे। चूंकि श्रम एक संबंधित विषय है, इसलिए महाराष्ट्र राज्य श्रम विभाग को भी मामले की जांच करने और एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है।’ इस घटनाक्रम के बारे में बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं मिला है।

पुणे के येरवडा में ईवाई ग्लोबल की सदस्य फर्म एसआर बाटलीबोई से जुड़ी चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की 20 जुलाई को शहर के एक अस्पताल में थकान की समस्या के इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब उनकी मां अनीता ऑगस्टीन ने ईवाई के भारत प्रमुख राजीव मेमानी को इस बारे में एक पत्र लिखा था। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पत्र में अनीता ने अपनी बेटी की मौत के लिए कंपनी में ‘ज्यादा परिश्रम’ को जिम्मेदार ठहराया।

श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने एक्स पर लिखा है कि असुरक्षित और शोषणकारी कार्य परिवेश के आरोपों की ‘गहन जांच’ कराई जा रही है। बुधवार की शाम ईवाई इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि अन्ना की मृत्यु कंपनी के लिए अपूर्णनीय क्षति है।

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement