facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

F24Q1 Results: Yatra Online का नेट मुनाफा 2.7% बढ़कर 5.99 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

दिसंबर 2019 में प्री-कोविड के बाद से Yatra Online पर सबसे ज्यादा हवाई सफर की बुकिंग हुई, जो सालाना आधार पर (YoY) 41.5 प्रतिशत ज्यादा है।

Last Updated- October 16, 2023 | 10:46 PM IST
Yatra Online shares closed with a fall of more than 4% on the first day

दुनिया भर के लोगों को सफर कराने वाला ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म, यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड (Yatra Online) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए अपने रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। 30 जून, 2023 को समाप्त तिमाही यानी Q2F24 में कंपनी ने नेट मुनाफे (net profit) में 2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 5.99 करोड़ रुपये के बराबर है। गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 5.82 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

पहली तिमाही में यात्रा ऑनलाइन का ऑपरेशन से रेवेन्यू (revenue from operations) 110.17 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 88.96 करोड़ रुपये से 24 प्रतिशत ज्यादा है।

यात्रा ऑनलाइन पर प्री- कोविड के बाद से सबसे ज्यादा हवाई सफर की बुकिंग

कोविड महामारी आने के बाद से वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में ही कंपनी को हवाई सफर से सबसे ज्यादा मुनाफा देखने को मिला है। दिसंबर 2019 में प्री-कोविड के बाद से सबसे ज्यादा हवाई यात्रियों की बुकिंग हुई, जो सालाना आधार पर (YoY) 41.5 प्रतिशत ज्यादा है, जो घरेलू हवाई पैसेंजर इंडस्ट्री की 14.8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि से कहीं ज्यादा है।

यात्रा प्लेटफॉर्म ने 151 करोड़ रुपये की सालाना कैपासिटी वाले 19 नए कॉरपोरेट कस्टमर अकाउंट्स पर भी हस्ताक्षर किए।

कैसा रहा यात्रा ऑनलाइन का होटल सेक्टर ?

होटल के क्षेत्र में, डोमेस्टिक ट्रैवल रिकवरी और नए डिलिवरी पार्टनर्स के जुड़ने से होटल और पैकेज से रेवेन्यू 17.6 प्रतिशत बढ़कर 44.8 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में इस सेगमेंट से राजस्व 38.1 करोड़ रुपये था।

यात्रा ऑनलाइन के डॉयरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ध्रुव श्रृंगी ने कहा, ‘जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, हम आशावादी बने हुए हैं और आगे ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए इन पॉजिटिव रुझानों का फायदा उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

हाल ही में हुई है Yatra Online की लिस्टिंग

बता दें कि पर्यटन सेवा कंपनी यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) के शेयरों की 28 सितंबर को शेयर मार्केट में लिस्टिंग हुई है। यात्रा ऑनलाइन का शेयर प्राइस डिस्काउंट के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। 775 करोड़ रुपये के IPO को महज 1.61 गुना बोली मिली थी। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण आदि पर करने की योजना बना रही है। कंपनी का इरादा ग्राहक जोड़ने व बनाए रखने और बढ़त की खातिर अन्य पहल पर भी निवेश करने का है।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 6:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement