facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिनटेक कंपनियों को जोड़ने का लक्ष्य: FACE की सदस्यता तीन साल में 75% तक बढ़ाने की योजना

Advertisement

सुगंध सक्सेना ने कहा, "FACE अब लेंडिंग के साथ अन्य फिनटेक श्रेणियों का भी प्रतिनिधित्व करेगा।"

Last Updated- November 27, 2024 | 10:29 PM IST
Sugandh Saxena, CEO, FACE

उपभोक्ता सशक्तीकरण के लिए फिनटेक संघ (एफएसीई) का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में सभी फिनटेक श्रेणियों की कम से कम 75 फीसदी कंपनियों को अपना सदस्य बनाना है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। एफएसीई वित्तीय तकनीक / फिनटेक (एसआरओ-एफटी) कंपनियों का एकमात्र स्वनियामकीय संगठन है।

अभी एफएसीई के सदस्यों की संख्या 110 है जबकि इस संगठन को अगस्त में भारतीय रिजर्व बैंक से संचालन की अनुमति मिलने पर सदस्यों की संख्या करीब 60 थी। एफएसीई की मुख्य कार्याधिकारी सुगंध सक्सेना ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमारे एक तिहाई से अधिक सदस्य सिर्फ उधारी से आगे की श्रेणी के हैं। हमारा लक्ष्य विभिन्न फिनटेक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करना है। उदाहरण के तौर पर तकनीक का उपयोग कर उधारी देने वाली (लेंडिंग टेक) 300 कंपनियां हैं और अगले तीन वर्षों में हमारा लक्ष्य इनमें से 75 फीसदी को सदस्य बनाने का है।’

यह संगठन प्राथमिक तौर पर केवल कर्ज मुहैया कराने वाली फिनटेक को सदस्यता देता था। अब इसमें अकाउंट एग्रीगेटर गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एए-एनबीएफसी), नियामकीय तकनीक (रेगटेक) कंपनियां, पीयर-टू-पीयर (पी2पी) एनबीएफसी और अन्य को शामिल किया गया है।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement