facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FADA ने डीलरों के पास वाहनों के बढ़ते स्टॉक पर जताई चिंता

Advertisement

60 दिनों का इन्वेंट्री स्तर साल 2018-19 के स्तर के करीब पहुंच गया है। तब यह स्तर 70 दिन के करीब था और करीब 282 यात्री वाहनों के डीलरों ने शोरूम बंद कर दिए थे।

Last Updated- June 14, 2024 | 10:27 PM IST
FADA

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने डीलरों के पास चार पहिया वाहनों की बढ़ती तादाद पर चिंता जताई है। वाहनों की बढ़ती संख्या अब 60 दिन के स्तर तक पहुंच गई और कुल करीब 5.50 लाख गाड़ियां जमा हो गई हैं। यह स्थिति डीलरों पर भारी आर्थिक बोझ डाल सकती है क्योंकि उन पर अनबिकी गाड़ियां रखने पर अतिरिक्त ब्याज का दबाव पड़ रहा है।

60 दिनों का इन्वेंट्री स्तर साल 2018-19 के स्तर के करीब पहुंच गया है। तब यह स्तर 70 दिन के करीब था और करीब 282 यात्री वाहनों के डीलरों ने शोरूम बंद कर दिए थे। फाडा ने इन चिंताओं को लेकर भारतीय वाहन निर्माताओं के संगठन सायम (SIAM) के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

फाडा (FADA) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, ‘हम इस मसले पर सायम को लिखेंगे। हमने मीडिया के जरिये बताया है कि डीलर खुश नहीं हैं और इन्वेंट्री में फंस रहे हैं।’ उन्होंने आर्थिक संकटों में फंसने से बचने के लिए डीलरों के बीच बेहतर वित्तीय प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया।

एक सम्मेलन के इतर सिंघानिया ने पत्रकारों से कहा, ’30 दिन से अधिक की कोई भी अवधि डीलरशिप पर भारी पड़ना शुरू हो जाती है। बैंक से लिए गए किसी भी धन के लिए हमारे पास एक पुनर्भुगतान चक्र होता है, जिसे हमें 60 दिनों के भीतर घुमाना होता है और ब्याज सहित चुकाना पड़ता है।’

सिंघानिया ने दावा किया कि मूल उपकरण विनिर्माता (OEM) डीलरों से इस अवधि को 60 से बढ़ाकर 90 दिन करने का आग्रह कर रहे हैं जिससे डीलरों पर एक महीने के ब्याज का बोझ और बढ़ जाएगा। इस बदलाव से ओईएम को डीलरों के पास अधिक स्टॉक उतारने की सुविधा मिल जाएगी और इन्वेंट्री की समस्या ज्यादा बढ़ जाएगी।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement