facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

74% हो जाएगी बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स की हिस्सेदारी

Advertisement

बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड- फेयरफैक्स इंडिया, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और कर्नाटक राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

Last Updated- December 05, 2024 | 5:17 PM IST
flights cancelled due to Ethiopia Volcano Eruption

फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स की योजना बेंगलुरू हवाई अड्डा परिचालक बीआईएएल में 10 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने की है। इससे उसकी कुल शेयरधारिता बढ़कर 74 प्रतिशत हो जाएगी। बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल)…फेयरफैक्स इंडिया, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और कर्नाटक राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है। बीआईएएल में अन्य दो संस्थाओं की 13-13 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

फेयरफैक्स इंडिया ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह लेन-देन 2025 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद बीआईएएल में अतिरिक्त 10 प्रतिशत शेयर हिस्सेदारी फेयरफैक्स इंडिया द्वारा कुल 25.50 करोड़ डॉलर में हासिल की जाएगी। खरीद मूल्य तीन किस्त में दिया जाएगा जिसमें से पहली किस्त का भुगतान 2025 की पहली तिमाही में समापन तिथि पर किया जाएगा। दूसरी तथा तीसरी किस्त का भुगतान क्रमशः 31 अगस्त 2025 और 31 जुलाई 2026 के आसपास किया जाना है।

फेयरफैक्स इंडिया, सीमेंस प्रोजेक्ट्स वेंचर्स से 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है। फेयरफैक्स इंडिया के संस्थापक प्रेम वत्स ने कहा कि हम 2017 में बीआईएएल में अपने शुरुआती निवेश के बाद से मिली शानदार साझेदारी के लिए सीमेंस को धन्यवाद देना चाहते हैं। बीआईएएल में यह अतिरिक्त निवेश बीआईएएल द्वारा प्रस्तुत निरंतर विकास के अवसरों में हमारे विश्वास का प्रमाण है।

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 5:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement