facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

IIFL Finance को 20 करोड़ डॉलर का कैश उपलब्ध कराएगी फेयरफैक्स इंडिया

Advertisement

RBI ने गैर-बैंकिंग ऋणदाता IIFL Finance पर गोल्ड लोन बांटने पर रोक लगा दी है।

Last Updated- March 06, 2024 | 4:20 PM IST
RBI lifts ban on gold loan business; IIFL Finance shares hit high, rose more than 7% RBI ने गोल्ड लोन बिजनेस से हटाया बैन; IIFL Finance के शेयरों ने भरा फरार्टा, 7% से ज्यादा चढ़े

भारतीय-कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स समर्थित फेयरफैक्स इंडिया ने आईआईएफएल फाइनेंस को 20 करोड़ डॉलर (1,650 करोड़ रुपये) का नकदी समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गैर-बैंकिंग ऋणदाता पर स्वर्ण ऋण वितरण की रोक लगा दी है।

फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स कॉरपोरेशन ने बुधवार को बयान में कहा कि आरबीआई के प्रतिबंध ने कंपनी के निवेशकों और ऋणदाताओं के बीच नकदी को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इन चिंताओं के चलते फेयरफैक्स इंडिया ने पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर और नियामकीय मंजूरी के बाद 20 करोड़ डॉलर का नकदी समर्थन देने का फैसला किया है।

फेयरफैक्स इंडिया के चेयरमैन प्रेम वत्स ने कहा, ‘हम आईआईएफएल समूह की कंपनियों में दीर्घकालिक निवेशक रहे हैं और हमें निर्मल जैन और आर वेंकटरमन के नेतृत्व वाली कंपनी की मजबूत प्रबंधन टीम पर पूरा भरोसा है। हमें विश्वास है कि निर्मल और वेंकट आरबीआई के मानकों को पूरा करने और अनुपालन को पूरा करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाएंगे।’’

Also read: बाजार खुलते ही IIFL Finance का शेयर 20% लुढ़का, जेफ़रीज़ ने भी घटाई स्टॉक की रेटिंग

आईआईएफएल फाइनेंस के प्रबंध निदेशक निर्मल जैन ने कहा कि ऐसे मौके पर फेयरफैक्स इंडिया और प्रेम द्वारा मदद देने की घोषणा हमारे लिए काफी प्रेरक साबित होगी। इस सप्ताह की शुरुआत में रिजर्व बैंक ने पीली धातु की शुद्धता को परखने और प्रमाणित करने सहित अन्य पर्यवेक्षी चिंताओं के बाद आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड को स्वर्ण ऋण देने से रोक दिया था।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 4:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement