facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विस्तारा की उड़ानें रद्द होने से बढ़े किराये, उड़ान से पहले जरूर देखें टिकट की कीमत

Advertisement

नए वेतन ढांचे के तहत विस्तारा के पायलटों को 40 घंटे के तयशुदा उड़ान समय के हिसाब से वेतन मिलेगा, जबकि अभी उन्हें 70 घंटे के हिसाब से वेतन मिलता है।

Last Updated- April 03, 2024 | 10:58 PM IST
Vistara

अगर आपको आजकल में कहीं के लिए उड़ान भरनी है तो टिकट की कीमत जरूर देख लें क्योंकि प्रमुख हवाई मार्गों पर हाजिर किराये 38 फीसदी तक बढ़ गए हैं। ​क्लियरट्रिप के आंकड़ों के मुताबिक विमानन कंपनी विस्तारा ने कल जिन मार्गों पर अपनी उड़ानें रद्द की थीं, उन पर किराये अच्छे खासे बढ़ गए हैं।

विस्तारा के कई पायलटों ने बीमार होने की बात कहकर एक साथ छुट्टी ले ली है, जिसके कारण कंपनी को दिल्ली-इंदौर, दिल्ली-श्रीनगर, मुंबई-को​च्चि और बेंगलूरु-उदयपुर जैसे मार्गों पर कल 52 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। कयास हैं कि ये पायलट विस्तारा के एयर इंडिया में प्रस्तावित विलय के तहत पेश नए वेतन ढांचे के विरोध में छुट्टी पर गए हैं।

क्लियरट्रिप के आंकड़ों के अनुसार बेंगलूरु-उदयपुर मार्ग पर 2 अप्रैल को औसत हाजिर किराया करीब 38 फीसदी बढ़कर 6,049 रुपये हो गया, जो 5 मार्च को 4,368 रुपये ही था। दिल्ली-श्रीनगर मार्ग पर 2 अप्रैल को हवाई किराया 5 मार्च के किराये की तुलना में करीब 30 फीसदी तक बढ़ गया था।

विमानन उद्योग के सूत्रों के अनुसार बेंगलूर-उदयपुर मार्ग पर किराये में ज्यादा बढ़ोतरी इसलिए भी हुई क्योंकि दोनों शहरों के बीच रोज केवल दो उड़ानें (विस्तारा और इंडिगो) हैं। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने इस बारे में विस्तारा से संपर्क किया, लेकिन उसने कोई बयान नहीं दिया।

सूत्रों के मुताबिक विस्तारा ने आज भी करीब 25 उड़ानें रद्द की हैं। विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उपक्रम है, जिसकी रोजाना 350 उड़ानें चलती हैं। उड़ान रवाना होने से 24 घंटे पहले खरीदे गए टिकट के दाम को हाजिर हवाई किराया कहा जाता है।

सूत्रों ने कहा कि अगले कुछ दिनों में हवाई किराये में तेजी थमने की उम्मीद है क्योंकि उड़ानें रद्द होने के मामले घटेंगे और एयरलाइन अपनी सामान्य समय सारणी के हिसाब से उड़ानें संचालित करने लगेगी।

नए वेतन ढांचे के तहत विस्तारा के पायलटों को 40 घंटे के तयशुदा उड़ान समय के हिसाब से वेतन मिलेगा, जबकि अभी उन्हें 70 घंटे के हिसाब से वेतन मिलता है। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त उड़ान घंटों के लिए मुआवजा दिया जाएगा और विमानन कंपनी में सेवा के वर्षों के आधार पर रिवॉर्ड के रूप में अतिरिक्त राशि मिल सकती है।

सिंगापुर के प्रतिस्पर्धा एवं उपभोक्ता आयोग ने मार्च 2024 को विस्तारा और एयर इंडिया के विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। विमान कंपनियों की विलय योजना को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से सितंबर 2023 में ही मंजूरी मिल चुकी है।

विस्तारा के मुख्य कार्या​धिकारी विनोद कन्नन ने जनवरी में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि कंपनी 2025 के मध्य तक एयर इंडिया के साथ कामकाज के विलय की उम्मीद कर रही है और 2024 के मध्य तक इसके लिए कानूनी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement