facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

30 मिनट में मिलेंगे फैशन, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट; Myntra का ‘क्विक कॉमर्स’ में आगाज़

Advertisement

Myntra ने 'क्विक कॉमर्स' सेवा एम-नाऊ की शुरुआत की। एम-नाऊ 30 मिनट से भी कम समय में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांडों को ग्राहकों तक पहुंचाएगा।

Last Updated- December 05, 2024 | 6:03 PM IST
Fashion, lifestyle products available in 30 minutes; Myntra debuts in 'Quick Commerce' 30 मिनट में मिलेंगे फैशन, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट; Myntra का 'क्विक कॉमर्स' में आगाज़

फैशन और जीवनशैली से जुड़े उत्पादों के ई-कॉमर्स मंच मिंत्रा ने बृहस्पतिवार को अपनी ‘क्विक कॉमर्स’ सेवा एम-नाऊ की शुरुआत की। इसके साथ ही कंपनी ने 30 मिनट में डिलीवरी का वादा किया है।

मिंत्रा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नंदिता सिन्हा के अनुसार इस समय बेंगलुरु में परिचालन कर रही एम-नाऊ आने वाले महीनों में देश भर के महानगरों और अन्य शहरों में विस्तार करने के लिए तैयार है। सिन्हा ने कहा, ”फैशन एक बेहद महत्वाकांक्षी श्रेणी है, जिसमें कई तरह के चयन करने होते हैं।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एम-नाऊ को ग्राहकों को सुविधा और चयन दोनों का विकल्प देने के लिए तैयार किया है। उन्होंने कहा, ”हम उपभोक्ता के जीवन से इस दुविधा को दूर करना चाहते थे।” उन्होंने सेवा की रफ्तार और उत्पादों की विविधता पर ध्यान देने की बात कही। इससे मिंत्रा ‘क्विक कॉमर्स’ में प्रवेश करने वाले पहले फैशन और जीवनशैली केंद्रित ब्रांडों में से एक बन गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एम-नाऊ 30 मिनट से भी कम समय में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांडों को ग्राहकों तक पहुंचाएगा। ग्राहकों को एम-नाऊ पर वेरो मोडा, मैंगो, टॉमी हिलफिगर, लेवी, ओनली, ओलाप्लेक्स, डायसन, अरमानी एक्सचेंज, फॉसिल, कैसो, मोकोबारा, हुडा ब्यूटी, मैक, बॉबी ब्राउन और एस्टी लॉडर सहित कई वैश्विक ब्रांडों तक पहुंच मिलेगी।

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 6:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement