facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिवाली सीजन में मचा फूड डिलीवरी का धमाल! Swiggy और Magicpin पर ऑर्डर्स ने तोड़े रिकॉर्ड

Advertisement

स्विगी और मैजिकपिन जैसी कंपनियों ने बताया है कि इस सीजन में ऑर्डर्स में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है।

Last Updated- October 19, 2025 | 4:37 PM IST
food
Representative Image

देशभर में त्योहारों की रौनक के बीच ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर लोगों का जोरदार रुझान देखने को मिल रहा है। स्विगी और मैजिकपिन जैसी कंपनियों ने बताया है कि इस सीजन में ऑर्डर्स में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है।

मैजिकपिन के सह-संस्थापक और सीईओ अंशू शर्मा ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि दिवाली के करीब आते-आते प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर्स में और ज्यादा उछाल आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया, “हमारा लक्ष्य है कि इस बार पिछले साल की तुलना में डिलीवरी संख्या दोगुनी कर दें।”

वहीं स्विगी के फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू के अनुसार मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों ने ऑर्डरिंग में बढ़त बनाकर रखी, जबकि सूरत, तिरुवनंतपुरम और वडोदरा जैसे उभरते शहर भी पीछे नहीं रहे।

मीठे में चोको लावा केक रहा टॉप पसंद, तो कोलकाता वालों का प्यार बिरयानी पर बरकरार है।

त्योहारों के बीच यह ट्रेंड साफ दिखा रहा है कि अब भारत में जश्न का स्वाद ऑनलाइन डिलिवरी के जरिए घर-घर पहुंच रहा है।

देश में त्योहारों के दौरान लोगों के सेलिब्रेशन का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले जहां परिवार एक साथ बैठकर घर का बना खाना खाते थे, वहीं अब फूड डिलीवरी ऐप्स नए दौर का ज़रिया बन गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस त्योहारी सीजन में खाने की होम डिलीवरी सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभर रही है।

कंपनी के अनुसार, नवरात्रि के दौरान प्लेटफ़ॉर्म पर शाकाहारी भोजन और थाली ऑर्डर्स में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

नवरात्रि खत्म होने के बाद दशहरा के समय लोगों ने फिर से अपनी पुरानी डाइट पर लौटते हुए शाकाहारी के साथ-साथ नॉन-वेज ऑर्डर्स भी बढ़ा दिए।

इसके अलावा, मैजिकपिन ने बताया कि नवरात्रि के बाद बड़े ग्रुप और पार्टी ऑर्डर्स में 2.5 गुना उछाल देखने को मिला। यह रफ्तार अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भी जारी रही, जहां 10 अक्टूबर को सामान्य दिनों की तुलना में फूड डिलीवरी ऑर्डर्स में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

रिपोर्ट साफ इशारा करती है कि अब त्योहारों का स्वाद सिर्फ घर की रसोई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ऑनलाइन ऑर्डर किया गया खाना भी लोगों के सेलिब्रेशन का बड़ा हिस्सा बन चुका है।

Advertisement
First Published - October 19, 2025 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement