facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MSME योजना का लाभ उठाने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए जारी होगा अंतिम आदेश

Advertisement

अब तक 24 राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने अपनी एसआईपी दाखिल की है। यह योजना विश्व बैंक के सहयोग से 2022 में शुरू की गई थी।

Last Updated- July 09, 2024 | 9:58 PM IST
MSME

केंद्र सरकार 4 राज्यो व 7 केंद्र शासित प्रदेशों को एमएसएमई का प्रदर्शन बढ़ाने और तेज करने (रैंप) की योजना के तहत धन पाने के लिए अंतिम आदेश जारी करने पर विचार कर रहा है। इस योजना के तहत राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी रणनीतिक निवेश योजना (एसआईपी) दाखिल करनी है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘एमएसएमई मंत्रालय चार राज्यों को अंतिम आदेश जारी करने की योजना बना रहा है, जिन्होंने आरएएमपी योजना का लाभ लेने के लिए अपनी परियोजना का ब्योरा अब तक दाखिल नहीं किया है। इनमें छत्तीसगढ़, झारखंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश सहित 4 राज्य व 7 केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुदुच्चेरी शामिल हैं।’

अब तक 24 राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने अपनी एसआईपी दाखिल की है। यह योजना विश्व बैंक के सहयोग से 2022 में शुरू की गई थी। इसका मकसद केंद्र और राज्यों के स्तर पर संस्थानों व प्रशासन में सुधार, केंद्र व राज्यों के साथ लिंकेज में सुधार और साझेदारी व एमएसएमई की बाजार व ऋण तक पहुंच मजबूत करना, तकनीकी उन्नयन व देरी से भुगतान का समाधान व हरित एमएसएमई तैयार करना है।

Advertisement
First Published - July 9, 2024 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement