facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में टीसीएस पर जुर्माना बरकरार

Advertisement

अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने टीसीएस पर 14 करोड़ डॉलर का दंडात्मक नुकसान की पुष्टि की

Last Updated- November 21, 2023 | 9:54 PM IST
TCS

अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने एपिक सिस्टम्स कॉरपोरेशन में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) पर 14 करोड़ डॉलर के दंडात्मक नुकसान की पुष्टि की है। टीसीएस ने अमेरिकी अदालत द्वारा दिए गए आदेश के खिलाफ उच्च अदालत में अपील की थी।

इसके प्रभाव के तौर पर कंपनी अपने तीसरी तिमाही के परिणाम में 12.5 करोड़ डॉलर का प्रावधान करेगी। भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस ने नियामकीय जानकारी में इस बारे में स्पष्टीकरण दिया है।

उसने यह भी कहा है, ‘कंपनी का मकसद तीसरी तिमाही और 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त 9 महीने की अवधि के लिए असाधारण मदों के तौर पर अपने वित्तीय विवरण में 12.5 करोड़ डॉलर का बकाया प्रावधान करने का है।’

एपिक ने 2014 में टीसीएस के खिलाफ मामला दायर कराया था। उसका आरोप था कि कंपनी ने उसकी बौद्धिक संपत्तियों को चुराया है।

वर्ष 2016 में, अमेरिकी जूरी ने टीसीएस पर 94 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था। 2017 में, विसकोंसिन कोर्ट ने दंडात्मक नुकसान पर सीमा का पालन करते हुए जुर्माना राशि घटाकर 42 करोड़ डॉलर कर दी। पिछले साल 2022 में, विसकोंसिन कोर्ट ने इसे और घटाकर 14 करोड़ डॉलर कर दिया।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement