facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta में प्रवर्तक इकाई फिनसाइडर ने बेची 2.63 फीसदी हिस्सेदारी, जुटाए 4,184 करोड़ रुपये

Advertisement

फिनसाइडर इंटरनैशनल अनिल अग्रवाल की लंदन मुख्यालय वाली वेदांत रिसोर्सेस की इकाई है। 31 मार्च को वेदांत रिसोर्सेस का कर्ज करीब 6 अरब डॉलर था।

Last Updated- June 26, 2024 | 10:02 PM IST
Vedanta Demerger

प्रवर्तक समूह की इकाई फिनसाइडर इंटरनैशनल कंपनी ने बुधवार को वेदांत की पूरी 2.63 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। कंपनी ने 9.8 करोड़ शेयर 427 रुपये के भाव पर बेचकर 4,184 करोड़ रुपये जुटाए। एक्सचेंज ने खरीदारों के नाम का खुलासा नहीं किया। वेदांत का शेयर 6.5 फीसदी तक टूट गया था, लेकिन अंत में 2.6 फीसदी की गिरावट के साथ 442 रुपये पर बंद हुआ।

फिनसाइडर इंटरनैशनल अनिल अग्रवाल की लंदन मुख्यालय वाली वेदांत रिसोर्सेस की इकाई है। 31 मार्च को वेदांत रिसोर्सेस का कर्ज करीब 6 अरब डॉलर था। पिछले साल से जिंस दिग्गज ने कई बार रेटिंग डाउनग्रेड का सामना किया है और विश्लेषक उसकी नकदी के मसले और चूक के बड़े जोखिम की आशंका जता रहे हैं। बुधवार को शेयर बिक्री से मिली रकम से समूह को कर्ज घटाने में मदद मिलेगी।

वेदांत रिसोर्सेस के प्रवक्ता ने कहा कि यह कदम अपनी बैलेंस शीट (भारत और वेदांत रिसोर्सेज के स्तर पर) को बेहतर बनाने और रणनीतिक वृद्धि की योजना को सहारा देने की समूह की प्रतिबद्धता के मुताबिक है। इस ले​नदेन से मिली रकम से पुनर्भुगतान के बाद वीआरएल वित्त वर्ष 25 की शुरुआत से कर्ज में 65 करोड़ डॉलर की कमी ला सकेगी।

मार्च 2024 की तिमाही में वेदांत में प्रवर्तक हिस्सेदारी 61.95 फीसदी थी, जिसमें से फिनसाइडर के पास 2.63 फीसदी हिस्सेदारी थी। इस साल वेदांत का शेयर 70 फीसदी से ज्यादा उछला है, जिसे लागत घटाने व परिचालन दक्षता में सुधार के अलावा कारोबार अलग करने की योजना से सहारा मिला है।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement