facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिनटेक नियो ने 4.76 करोड़ डॉलर जुटाए, संपत्ति और परिसंपत्ति प्रबंधन कारोबार में होगा विस्तार

Advertisement

मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के मुताबिक मुंबई की इस कंपनी ने इस साल अगस्त में सीरीज बी दौर में 2.65 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

Last Updated- August 12, 2024 | 11:37 PM IST
फिनटेक नियो ने 4.76 करोड़ डॉलर जुटाए, संपत्ति और परिसंपत्ति प्रबंधन कारोबार में होगा विस्तार Neo Group raises $47.6 million led by MUFG Bank, Euclidean Capital

संपत्ति और परिसंपत्ति प्रबंधन फिनटेक नियो ग्रुप ने सोमवार को अपनी ताजा फंडिंग के दौर में 4.76 करोड़ डॉलर जुटाए। इसमें जापान के एमयूएफजी बैंक, न्यूयॉर्क की यूक्लिडियन कैपिटल एलएलसी और पीक 15 प्रमुख निवेशक रहे। जुटाई गई रकम का उपयोग कंपनी के संपत्ति प्रबंधन खंड और उसके परिसंपत्ति प्रबंधन कारोबार के विस्तार में किया जाएगा। ताजा फंडिंग के बाद कंपनी का इक्विटी आधार 1,000 करोड़ रुपये हो गया है।

मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के मुताबिक मुंबई की इस कंपनी ने इस साल अगस्त में सीरीज बी दौर में 2.65 करोड़ डॉलर जुटाए थे। नियो वेल्थ ऐंड ऐसेट मैनेजमेंट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नितिन जैन ने कहा, ‘हम दुनिया के कुछ बेहतर संस्थानों के साथ साझेदारी कर काफी उत्साहित हैं और निष्पक्ष, पारदर्शी और लागत प्रभावी तरीके से विश्वस्तरीय निवेश उत्पाद और समाधान पेश करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’

ट्रैक्सन के आंकड़ों से पता चलता है कि हालिया रकम जुटाने से पहले कंपनी ने तीन फंडिंग दौर में करीब 7.03 करोड़ डॉलर जुटाए थे। एमयूएफजी इंडिया के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशांक जोशी ने कहा, ‘हम नियो मैनेजमेंट टीम के साथ साझेदारी करके काफी उत्साहित हैं जिन्होंने अपने संपत्ति प्रबंधन कारोबार में एयूए (प्रशासनाधीन परिसंपत्ति) को प्रभावशाली तरीके से बढ़ाकर 35 हजार करोड़ रुपये और प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों को 6 हजार करोड़ रुपये कर लिया है।’

यह वेल्थ मैनेजमेंट में बैंक का पहला निवेश है। नियो की स्थापना साल 2021 में की गई थी। कंपनी धनाढ्य, अति धनाढ्य और बहु परिवार कार्यालय खंड में ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement